नई दिल्ली. भारत की बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष रिलीज हो गई है. फिल्म के रिलीज होते ही इस पर क्रियाएं प्रतिक्रियाएं आने लगी है. फिल्मों में प्रभु श्री राम के चरित्र और रावण के चरित्र पर दिखाए जाने वाले चित्र को सनातन धर्म के विरुद्ध बताने का आरोप लगाए जा रहे हैं. मध्य प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के पुत्र आकाश राजपूत ने फिल्म देखने के बाद यह मांग की कि फिल्म में प्रभु श्रीराम के चरित्र को कमजोर बताया गया वही रावण के चरित्र को मजबूत दिखाया गया एक और जहां प्रभु श्रीराम के चरित्र को कमजोर दिखाया गया वहीं माता सीता के वस्तुओं पर भी ध्यान नहीं दिया गया यह फिल्म सनातन धर्म के चित्रण को सही तरीके से प्रस्तुत ना करते हुए सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है. मंत्री के बेटे आकाश राजपूत ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से यह मांग की कि इस फिल्म को तुरंत बैन किया जाये.
बता दे कि आकाश सिंह राजपूत अपने परिवार और क्षेत्रवासियों के साथ बड़े हर्ष उल्लास के साथ फिल्म देखने बाइक से गए थे. फिल्म देखकर निकलने के बाद उन्होंने फिल्म की घोर निंदा की. उन्होंने कहा कि यह फिल्म सनातन धर्म और आराध्य प्रभु श्रीराम के चरित्र के साथ खिलवाड़ है. इस फिल्म में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के चरित्र को बहुत ही कमजोर दिखाया गया है. पिक्चर में जानकी माता के वस्त्रों को लेकर भी ध्यान नहीं रखा गया है.रावण जो रामायण के अनुसार अधर्म पर चलने वाला था, उसका महिमा मंडन प्रभु श्रीराम राघव से भी अधिक किया गया है.उन्होंने कहा कि यह फिल्म हमारे बच्चों, युवाओं और समाज पर अच्छा प्रभाव नहीं डालेगी.उन्होंने कहा कि रामायण के नाम पर इस फिल्म में हमारे आराध्य का मजाक उड़ाया गया है. इसे किसी भी हाल में बरदास्त नहीं किया जाएगा.उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर इस तरह की फिल्में बंद होनी चाहिए. आकाश राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अपील की कि इस फिल्म पर तुरंत पाबंदी लगाई जाए.