दुर्ग । शौर्यपथ । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दुर्ग दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री राम के ननिहाल में केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में सभी श्री राम भक्तों और प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत है। साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आदि पुरुष फिल्म को बन करने की घोषणा की मांग की सीएम बघेल ने कहा कि अमित शाह जी से विनम्र निवेदन करता हूँ कि आज ही रामायण और प्रभु की छवि बिगाड़ने वाली फिल्म #आदिपुरुष को बैन करने की घोषणा करें।