नवागढ़ / शौर्यपथ / आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी का 77 वां जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में राजीव गांधी चौक नवागढ़ में उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया । जिसमें उनके योगदान को याद किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। उन्होंने 21वीं सदी के आधुनिक भारत का सपना देखा और उसे पूरा करने के लिए कई क्रांतिकारी फैसले लिए। उनकी दूरदर्शी और नवीन सोच के कारण भारत में ई-प्रशासन, सूचना प्रौद्योगिकी का विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और लोकतंत्र को सृदृढ़ बनाने में युवाओं की सशक्त भागीदारी संभव हो सकी।
रूप प्रकाश यादव ने कहा कि राजीव ने भारत में समावेशी विकास का जो सपना देखा था, उसे पूरा करना ही राजीव जी को हम सभी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में कुमारी जायसवाल अध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा, जिला सचिव रुपप्रकाश यादव,धरमवीर खुराना, ब्लॉक प्रभारी महामंत्री खेमन टंडन,ब्लॉक उपाध्यक्ष संजीव पिंटू अनंत,ब्लॉक उपाध्यक्ष हेमंत साहू, ब्लॉक प्रवक्ता रितेश तिवारी,इलयास खान, एल्डरमैन अमित जैन,जिला सचिव द्वारिका सोनवानी,ब्लॉक महामंत्री रामनिहोरा सेन, मनोहर वैष्णव,मनोज निषाद,ब्लॉक सचिव नरेंद्र पाटले,महेश कुर्रे,अजय सिन्हा, रामखेलावन निषाद, सियाराम ध्रुव, रामकुमार बंजारे, रूपेंद्र साहू,अजय बघेल,कमलेश ध्रुव व सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।