
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
० दावा आपत्ति 22 सितम्बर को शाम 5 बजे तक आमंत्रित
राजनांदगांव। शौर्य पथ । स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शेष रिक्त पदों के लिए प्राप्त आवेदनों की कम्प्यूटर में प्रविष्टि एवं समिति द्वारा सत्यापन के बाद विषयवार एवं पदवार पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। प्रकाशित सूची का अवलोकन जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव के वेबसाईट पर किया जा सकता है। सूची के संबंध में संतुष्ट नहीं होने पर अभ्यर्थी अपना दावा आपत्ति 22 सितम्बर 2021 को शाम 5 बजे तक ई-मेल आईडी पर भेज सकते है। दावा आपत्ति करते समय पात्र-अपात्र की सूची में उल्लेखित सरल क्रमांक का उल्लेख करते हुए संबंधित सभी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय एवं तिथि उपरांत दावा आपत्ति के लिए प्राप्त प्रकरणों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। ऐसे अंशकालीन सफाई कर्मचारी के पात्र आवेदक जिनका कक्षा 8वीं में ग्रेड प्रदर्शित है, उन्हें अपने कक्षा 8वीं का पूर्णांक एवं प्राप्तांक अध्ययनरत स्कूल के प्रधान पाठक से प्रमाणित कराकर ई-मेल में अपलोड करना होगा। अंतिम पात्र सूची एवं साक्षात्कार के लिए समय सारिणी 24 सितम्बर 2021 को वेबसाईट पर अपलोड की जाएगी।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
