
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
शातिर चोर हेंडल लॉक तोड़कर, वायर शार्टकर चोरी की घटना को देता था अंजाम
राजनांदगांव। शौर्य पथ । पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग विवेकानंद सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश बढ़ई एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ केके पटेल के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक अलेक्जेण्डर किरो के नेतृत्व में 1 शातिर चोर को मोटर सायकिल बुलेट सहित गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हिरामन साहू पिता कृष्णा साहू उम्र 39 साल निवासी बुधवारीपारा डोंगरगढ का 9 सितंबर 2021 की रात्रि को अपने मोटर सायकिल बुलेट क्रमांक सीजी 08-एच 9041 ग्रे कलर को घर के सामने खडी कर रखा था। सुबह 5 बजे उठकर देखा तो उक्त वाहन नहीं मिला, किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 553/21 थारा 379 भादंवि कायम कर विवेचना में लिया गया। जिसे डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा चैलंज के रूप में लेते हुये लगातार अज्ञात आरोपी एंव चोरी गये वाहन का पता तलाश करता रहा। पता तलाश दौरान मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति बुलेट बिक्री करने हेतु छुरिया, चिल्हाटी क्षेत्र ग्राहक तलाश रहा है। मुखबीर के बताये स्थान पर तत्काल पुलिस पार्टी रवाना कर घेराबंदी कर संदेही को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम प्रमोद साहू पिता चेतन साहू उम्र 19 साल साकिन भारतवाडा रोड कलमना नागपुर हाल कहाडकसा थाना चिल्हाटी का रहने वाला तथा यह भी बताये की 9 सितंबर 2021 के रात्रि में डोंगरगढ़ से मोटर सायकिल बुलेट ग्रे कलर का हेण्डल लॉक तोडकर वायर सार्ट कर चोरी करना स्वीकार करते हुये जप्त कराये है। चोरी के संबंध में प्रेस नोट जारी कर आरोपी का फोटो सोशल मीडिया, राजनांदगांव पुलिस ग्रुप पर अपलोड करने के पश्चात पता चला की उक्त हुलिया का व्यक्ति म्युनिसिपल स्कूल राजनांदगांव से बुलेट वाहन चोरी करने एवं थाना कोतवाली राजनांदगांव में अपराध पंजीबद्ध होना की जानकारी मिलने पर प्राप्त फुटेज का आरोपी से मिलान कर माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर पुनः पूछताछ किया गया है, जो आज से एक .डेढ़ माह पूर्व राजनांदगांव म्युनिसिपल स्कूल से लाल रंग का बुलेट चोरी करने की बात स्वीकर किया तथा उक्त वाहन को महाराष्ट्र के ग्राम वाडी में रखना बताये है जिसे जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने व जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
