Print this page

मोबाईल दुकान में चोरी करने वाले 4 नाबालिक बालकों किया गया गिरफतार

  • rounak group

राजनांदगांव। शौर्य पथ। प्रार्थी टोमन कुमार यादव पिता धन्नुलाल यादव उग्र 32 साल निवासी ग्राम खैरझिटी थाना घुमका जिला राजनादगांव रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका मोबाईल दुकान ग्राम तिलई में है, जिसे खोलने के लिये मेरे दुकान में काम सिखने के आने वाले रवि यादव निवासी बोईरडीह को दुकान खोलने कहा था, जो 21 अगस्त 2021 को दुकान खोलने गया तो दुकान का ताला टूटा हुआ था, जिसकी सूचना रवि यादव मुझे मोबाईल के माध्यम से दिया, तब मैं दुकान जाकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था एवं दुकान में रखे कुछ पुराने रिपेरिंग वाले मोबाईल, चार्जर और हेड फोन एवं अन्य सामान कीमती करीबन 10,000 रूपये नहीं था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर 457, 380 भादंवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से दिया गया। पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के दिये दिशा-निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन एवं डीएसपी वीरेन्द्र चतुर्वेदी थाना प्रभारी कोतवाली के मार्गदर्शन से चौकी प्रभारी चिखली चेतन चंद्राकर के नेतृत्व में आरोपी के पता साजी हेतु टीम गठित कर आरोपीगण का पता तलाश किया जा रहा था, जो कि प्रकरण के आरोपीगण विधि से संघर्षरत बालको को थाना ठेलकाडीह के सहयोग से पकड़कर पुछताछ किया गया, जो पैसे की आवश्यता होने पर आपस में मिलकर चोरी करना बताये चोरी किये सामान को बालकों के कब्जे से जप्त किया गया है। 

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर, उनि टोहन लाल साहू, महिला प्रधान आरक्षक बंदना पटले, आरक्षक राजकुमार बंजारा, प्रियशील जागृत, गिरजाशकर देवांगन, सूरज चंद्राकर, रामचंद्र चंद्रवंशी, वीरेन्द्र मंडावी एव थाना स्टाफ ठेलकाडीह का महत्त्वपूर्ण योगदान एवं सराहनीय भूमिका रहा है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ