राजनांदगांव / शौर्यपथ / छुईखदान जनपद पंचायत का चर्चित मामला ग्राम पंचायत बुंदेली अवैध व्यवसायिक परिसर निर्माण के लिए दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर ग्रामीणों और मंडल भाजपा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कुकुरमुडा चौ-रास्ता हाईव में चक्काजाम और प्रदर्शन के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष और पूर्व विधायक विधायक के नहीं पहुंचने से सोशल मिडिया के माध्यम से बवाल मच गया है।
इस संबध में युवा मोर्चा के दिवाकर सोनी, मंडल उपाध्यक्ष बलदाऊ सोनी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी सनंत सिंह तोमर ने मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण चंद्राकर पर धोखा देने और विपक्षी विधायक से सांठगांठ करने का आरोप लगाते हुए अखबारी में दिग्भ्रमित करने वाला बयान दिये है, जिससे हम पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता को काफी धक्का लगा है।
दिवाकर ने बताया कि सरपंच, सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत बुंदेली में बनाये गये अवैध व्यवसायिक परिसर के खिलाफ विगत एक वर्ष से हम ग्रामीण लगातार शिकायत कर रहे है, जिस पर कार्यवाही नहीं किये जाने के कारण विगत 2-3 सितंबर को मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के मंडल पदाधिकारियों के साथ इस मामले में चर्चा कर जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौपे थे, जिस पत्र में भी मंडल अध्यक्ष का हस्ताक्षर है, इसके पश्चात एसडीएम को चक्काजाम की सूचना देने वाले पत्र में भी मंडल अध्यक्ष के हस्ताक्षर है। दिवाकर ने कहा कि फिर कैसे मंडल अध्यक्ष कह सकते है कि ऊन्हें जानकारी या सूचना नहीं थी।
ज्ञात हो कि मंडल अध्यक्ष चंद्राकर ने पूरे मामले से अपने आप को अलग करते हुए चक्काजाम कार्यक्रम की जानकारी नहीं होने की बात कही है। मंडल अध्यक्ष के इसी बयान से बुंदेली सहित मंडल के उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी विफर गये है। मंडल उपाध्यक्ष बलदाऊ सोजी ने बताया कि उन्होंजे चक्काजाम कार्यक्रम की सूचना स्वयं मोबाईल के माध्यम से पुर्व विधायक कोमल जंघेल को भी दिये थे, किन्तु उन्होंने सहमति देने के बाद भी कार्यक्रम नहीं आये। सोनी बताया कि गिरफतारी के बाद छुईखदान सहित गंडई के तमाम नेता जमानत के लिए हुईखदान थाना और कोर्ट पहुंच गये, किन्तु धोखा देने वाले मंडल अध्यक्ष और पूर्व विधायक कोमल जंघेल अपने घर में होने के बावजूद नहीं आये। पूरे प्रकरण पर मंडल उपाध्यक्ष सोनी का कहना है कि पार्टी फोरम इसकी शिकायत भी की जायेगी। इस विवाद पर मंडल अध्यक्ष चंद्राकर का कहना है कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर लिखा गया है।