Print this page

घर के बाडी में अवैध गांजा की खेती ,आरोपी गिरफ्तार

  • rounak group

राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले के पुलिस कप्तान डी. श्रवण के निर्देशन में तथा अति. पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश बढ़ई के मार्गदर्शन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डोंगरगढ़ केके पटेल के दिशा निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ के विक्रय पर रोक लगाने हेतु चलाये जा रहे मुहिम के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक अलेक्जेण्डर किरो के नेतृत्व पर मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम कातलवाही हाल भानपुरी का रामबिलास नामक व्यक्ति अपने घर के बाडी में भारी मात्रा में गांजा का पौधा लगाकर रखा है।
सूचना की तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ गवाहन के ग्राम भानपुरी रामबिलास के घर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा गया। विधिवत बाडी का तालाशी लेने पर गांजा का पौधा छोटा बड़ा बाडी में लगा हुआ था। बाड़ी में लगे गांजा के संबंध में पूछने पर बिक्री करने हेतु लगाना बताये है, जिसकी कीमत 6000 रूपये है। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ