Google Analytics —— Meta Pixel
May 24, 2026
Hindi Hindi

तपती धूप में गरीबों के हक की लड़ाई, दुकानों के आबंटन में भ्रष्टाचार के खिलाफ 4 घंटे चक्काजाम...

  • rounak group

राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम राजनांदगांव के कमला कॉलेज चौक में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत निर्मित 24 दुकानों के आबंटन में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर प्रदर्शनकारियों ने तपती धूप के बीच 4 घंटे तक चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। नगर निगम प्रशासन की अवैधानिक कार्रवाई की खिलाफत करने जुटे प्रदर्शनकारियों ने बगैर किसी शर्त प्रभावित दुकानदारों को उनका हक देने की मांग की। इस बीच जमकर नारेबाजी हुई। इस बीच प्रदर्शनरत पार्षद सुश्री मणीभास्कार गुप्ता बेहोश हो गईं, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पनताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
यहां से विस्थापित किए गए प्रभावित हितग्राही और उनके परिवार को साथ लेकर नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह, भाजपा पार्षद दल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं और कौरिनभांठा, बसंतपुर इलाके के स्थानीय लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान प्रभावित दुकानदार ने सड़क पर ही गैस चूल्हा रख चाय बनाकर अपना विरोध जाहिर किया।
इससे पहले हितग्राहियों के साथ नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने इस मसले को लेकर पत्रकार वार्ता ली थी। यहां उन्होंने महापौर और निगम प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने बताया कि, हितग्राहियों ने पहले ही दुकानों के आबंटन हेतु 3 दिनों का वक्त दिया था, ऐसा न करने पर चक्काजाम की चेतावनी दी गई थी। 23 सितंबर, गुरुवार को भाजपा पार्षद दल, भाजयुमो और हितग्राहियों ने कमला कॉलेज चौक में चक्काजाम कर दिया।
चक्काजाम के दौरान स्थानीय पार्षद खेमिन यादव के साथ प्रभावित हितग्राही दुकानदार सलीम अख्ततर, मंशाराम देवांगन, विजय दास, श्रीमती सुनीता सोनी, श्रीमती निशा श्रीवास, आशीष, मनीष चौहान, हितेश देवांगन, रवि बंजारे ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए निगम प्रशासन की खिलाफत की। उन्होंने अपनी मांग रखते हुए कहा कि हमारा हक छिना जा रहा है और दुकानें उन्हें मिल रही है जो यहां कभी काबिज ही नहीं थे।
नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि आयुक्त की ओर से निगम के सहायक अभियंता संदीप तिवारी मौके पर पहुंचे थे, हमने उन्हें लौटा दिया। कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके के मौके पर पहुंचने पर भी हमने उनसे किसी तरह की चर्चा नहीं की। इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि, प्रभावितों को उनका हक मिलना ही चाहिए। ऐसा न कर महापौर और निगम प्रशासन गरीबों से खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो का हर एक कार्यकर्ता इन गरीबों के अधिकारों के लिए आखिरी तक लड़ाई लड़ेगा।


नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि एसडीएम मुकेश रावटे ने हमसे कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर निवेदन करते हुए आश्वस्त किया है कि वे इस संबंध में निगम प्रशासन और जिला चयन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर को पत्र लिखेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि प्रभावितों का व्यवस्थापन इसी काम्प्लेक्स में करने हेतु चयन सूची में इनका नाम शामिल किए जाने हेतु पत्र लिखा जाएगा। सूची में इनका नाम शामिल न किए जाने पर जांच किए जाने हेतु भी अनुशंसा की जाएगी। उनके आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।
नेता प्रतिपक्ष व भाजयुमो जिला अध्यंक्ष ने संयुक्त रुप से कहा कि, महापौरए निगम प्रशासन के भ्रष्टाचार के विरोध की तो यह शुरुआत है। अगर हितग्राहियों को उनका अधिकार नहीं मिलता है तो यह प्रदर्शन और भी व्यापक होगा। हम महापौरए सक्षम अधिकारियों के दफ्तर का घेराव करेंगे और गरीबों की आवाज उठाते रहेंगे। इस दौरान भाजपा पार्षद दल की खेमिन यादव, मणीभास्ककर गुप्ता, विजय राय, पारस वर्मा, शरद सिन्हा, गगन आईच, टुमेश्वरी उइके, कमलेश बंधे, अजय छैदेया, मधु बैद, पार्षद प्रतिनिधि मंटू यादव, महेश्वर सोनकर, नीलेश पंसारी, खुशाल यादव एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)

Latest from शौर्यपथ

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)