Print this page

महापौर हेमा देशमुख द्वारा विजयादशमी पर्व की बधाई

राजनांदगांव / शौर्यपथ / महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने नागरिकों को विजयादशमी पर्व पर अपनी अनन्य शुभकामनाएं देते हुये कहा कि यह पर्व मानव मात्र को लोक कल्याण की भावना से जुडने की प्रेरणा देता है।
महापौर श्रीमती देशमुख ने नागरिकों को भारतीय संस्कृति से जुड़े विजयादशमीएदशहरा पर्व की बधाई देते हुए इस पर्व को परंपरागत रूप से मनाने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है । इस दिन शमीपूजन का भी विशेष महत्व है और यह पर्व वर्षा ऋतु की समाप्ति और शरद ऋतु के आरंभ का सूचक है। निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य मधुकर वंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा, गणेश पवार, श्रीमती सुनीता अशोक फडनवीस, राजा तिवारी, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे, राजेश गुप्ता चम्पू, वरिष्ठ सभापति अब्दुल समद खान, कनिष्ट सभापति गामेन्द्र नेताम, जिला योजना समिति के सदस्य सिद्धार्थ डोंगरे व अमीन हुड्डा, अपील समिति के सदस्यों श्रीमती शकीला बेगम, श्रीमती मधु बैद, ऋषि शास्त्री, पार्षदों एवं नामांकित पार्षदगणों ने नागरिकों को इस प्रसंग पर अपनी शुभकामनाएं दी है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ