
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
० फसल कटाई के बाद किसानों को पैरादान के लिए प्रोत्साहित करें
० धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, धान खरीदी के पहले सभी सुविधा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने डोंगरगांव विकासखंड में शासन की महत्वाकांक्षी योजना तथा आगामी धान खरीदी की तैयारी के लिए धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्था, गौठान, स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों के क्रियान्वयन के लिए ग्राम बनभेड़ी, दीवानभेड़ी, मेढ़ाग्राम और डोंगरगांव का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने दीवानभेड़ी गौठान का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री सिन्हा ने ग्राम दीवानभेड़ी गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट की खरीदी एवं विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गौठान में आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से महिला समूहों को लाभ मिलना चाहिए। मुर्गी पालन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन और बाड़ी में स्वसहायता की महिलाएं कार्य करें। गौठान में गाय के लिए पानी एवं चारे की व्यवस्था होनी चाहिए। फसल कटाई के बाद किसानों को पैरादान के लिए प्रोत्साहित करें। ग्राम सचिव ने बताया कि 325 कि्ंवटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया है। इसमें 185 कि्ंवटल वर्मी कम्पोस्ट विक्रय हो गया है। महिला स्वसहायता समूह को भुगतान की राशि प्राप्त हो गई है। गौठान स्थित तालाब में मछलीपालन किया जा रहा है। मुर्गी पालन और मशरूम उत्पादन के लिए शेड का निर्माण किया जा रहा है।
कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कलेक्टर सिन्हा ने धान खरीदी के पहले खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था का जायजा लेने ग्राम बनभेड़ी के धान खरीदी केन्द्र पहुंचे। उन्होंने वहां धान चबूतरा की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान की सुरक्षा के लिए शेड का निर्माण किया जा रहा है। धान खरीदी के पहले सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री सिन्हा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में प्रतिदिन ओपीडी की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट अवलोकन किया। उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर के चारों तरफ बाउंड्रीवाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव की जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया कि प्रतिमाह लगभग 30 से 40 संस्थागत प्रसव किया जा रहा है। उन्होंने मितानिन हेल्प डेस्क, वेटिंग रूम, एक्स-रे कक्ष, पैथोलॉजी लैब, स्टोर रूम, माइनर ओटी, ऑपरेशन थियेटर, फार्मेसी, महिला वार्ड, पुरूष वार्ड, आयुष्मान पंजीयन कक्ष, लेबर रूम, बाह्य रोगी कक्ष, नवजीवन स्वागत कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में गार्ड रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री सिन्हा ने डोंगरगांव में जीर्णोद्धार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए। प्रायमरी स्कूल की भवन में पोताई, पुट्टी और फर्सिंग की पॉलिस करें। पुराने भवन में वॉटर पु्रफिंग का कार्य करें। स्कूल भवन के पीछे स्कूल परिसर के कब्जे को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल मेस का निरीक्षण भी किया।
कलेक्टर ने जल-जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे पानी टंकी निर्माण का किया अवलोकन-
कलेक्टर ने ग्राम मेढ़ा में जल-जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे पानी टंकी निर्माण का अवलोकन किया। सब इंजीनियन ने बताया कि बोर से पानी लिया जा रहा है। कलेक्टर ने कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा सरफेस वॉटर का भी उपयोग करने के निर्देश दिए। सब इंजीनियर ने बताया कि ग्राम मेढ़ा में 37 लाख 58 हजार रूपए की लागत से 50 हजार लीटर की टंकी का निर्माण किया गया है। ग्राम रायतापायली में 11 गांव तथा ग्राम माताडबरी में 10 गांव में सरफेस वॉटर का उपयोग किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम डोंगरगांव हितेश पिस्दा, जनपद सीईओ लेखराम चन्द्रवंशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
