Print this page

बिजलीं समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पडकीडीह सबस्टेशन का किया घेराव बिजलीं अधिकारियों के नाम सबस्टेशन मास्टर को सौपा ज्ञापन

  • rounak group

नवागढ़ / शौर्यपथ / बिजली समस्या एवं क्षेत्र में बिजलीं मरम्मत कार्य नहीं होने से परेशान अँधियारखोर क्षेत्र के ग्रामीणों ने पडकीडीह सब स्टेशन का घेराव कर दिया है और मेंटेनेंस कार्य कराने एवं बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने बिजली अधिकारियों के नाम सबस्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा है।आपको बता दें पडकीडीह सब स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत बिजली मरम्मत के कार्य वर्षों से पेंडिंग में पड़े हुए हैं और बिजली के झूलते तार और 36 डिग्री झुके बिजलीं के खंभे के कारण क्षेत्र में फाल्ट ही फाल्ट है जिसका निराकरण विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा नहीं किया जा रहा है जिसके कारण क्षेत्र में लगातार बिजली बंद हो रही है जिससे लोग परेशान है बता दें कि पिछले वर्ष भी बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण आसपास के ग्रामीणों के द्वारा पडकीडीह में राज्यमार्ग मुख्य मार्ग में सड़क बाधित अपनी मांग रखी गई थी वहीं बिजलीं विभाग के द्वारा कुछ मांगों को मांग बाकी सभी मांग अधूरे छोड़ दिये गए थे जिसके कारण वर्षों पुरानी समस्या का निराकरण अब तक नहीं हो पाया है और लगातार बिजली बंद होने शिकायत है।

( मरम्मत कार्य और 7 नग एबी स्विच की है तत्काल जरूरत)

ग्रामीणों की माने तो बिजली कर्मचारियों के द्वारा बरसात से पूर्व बिजली मरम्मत के कार्य नहीं किए गए हैं जिसके कारण थोड़े से ही आंधी तूफान एवं बारिश में कई गांव में फाल्ट की स्थिति निर्मित हो जाती है वहीं कर्मचारियों की कमी के कारण ना तो फाल्ट बन पाते हैं और ना ही बिजली समस्या का निराकरण छुपाता है इसी कारण क्षेत्र के सभी गांव में अंधेरा छाया रहता है। वहीं क्षेत्र में 7 नग एबी स्विच की दरकार है जो लंबे अरसे से डायरेक्ट चल रहे है ।

( बिजलीं कर्मचारियों की कमी का झेल रहे दंश)


पडकीडीह सब स्टेशन क्षेत्र में बिजली कर्मचारियों की कमी का दंश भी क्षेत्रवासियों को झेलना पड़ रहा है जहां कर्मचारियों की कमी के कारण बिजली समस्या के निराकरण होने में लंबा समय लगता है। वही रात में बिजली सब स्टेशन में विद्युत कर्मचारियों की नहीं होने के कारण रात में बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे है जिसकी जिम्मेदारों को कोई परवाह नहीं है वही आज ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर विद्युत अधिकारियों से मांग की कि बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाए। वही रात में सबस्टेशन में  बिजली कर्मचारियों की तैनाती की जाए अन्यथा किसी भी अप्रिय घटना के लिए बिजली के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। ग्रामीणों में अनिल मिश्रा सागर साहू दिनेश तिवारी प्रदीप तिवारी रितेश मिश्रा टीकम दास वैष्णव टिंकू सोनी संजय सोनी ललित साहू अवध साहू रोशन तिवारी आकाश तिवारी जयप्रकाश ठाकुर धर्मेंद्र पूरी गोस्वामी दुर्गा कुमार मनोज गुप्ता मौजूद थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ