Print this page

जहां चाह, वहां राह... - जिले के जनपद पंचायत राजनांदगांव की ग्राम पंचायत बम्हनी ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य शत-प्रतिशत किया पूरा

  • rounak group

- 207 मकानों में 265 परिवारों का सर्वे कार्य कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिखी सफलता की एक नई इबारत

- गाँव में सर्वेक्षण महाअभियान दिवस को त्यौहार के रूप में मनाया गया

- योजनाबद्ध तरीके से किए गए प्रयास से हुई उपलब्धि हासिल

राजनांदगांव । शौर्यपथ । जहाँ चाह होती है, वहाँ राह होती है और सामूहिक प्रयास जब दिल से किए जाएं तो इसके सार्थक परिणाम होते हैं। इसकी एक बानगी सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 अभियान के अंतर्गत दिखाई दी। जब शासन द्वारा 1 अप्रैल 2023 से चलाए जा रहे सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 अभियान के अंतर्गत योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण सर्वेक्षण का कार्य आज राजनांदगांव जनपद की ग्राम पंचायत बम्हनी ने शत-प्रतिशत कर दिखाया। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमित कुमार के चाक-चौबंद प्रबंधन तथा प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरूण वर्मा व जनपद पंचायत राजनांदगांव के मुख्य कार्यपालन तथा अधिकारियों-कर्मचारियों के समन्वित प्रयास से ग्राम पंचायत बम्हनी ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर दिया है। 207 मकानों में 265 परिवारों का सर्वे कार्य कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर सफलता की एक नई इबारत लिखी है।

सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ होते ही जब सर्वेक्षण कार्य ने गति पकड़ी और आने वाली तकनीकी समस्याओं का निदान जैसे ही होने लगा तब ग्राम पंचायत बम्हनी ने संपूर्ण सर्वेक्षण का महाअभियान चलाने का बीड़ा उठाया। योजनाबद्ध तरीके से किए गए इस प्रयास में सबसे पहले सर्वेक्षण की प्रारंभिक सूची अन्य छह सूचियों के साथ तैयार की गई परिवारों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले दस्तावेजों के लिए मुनादी कर उन्हें सर्वेक्षण कार्यक्रम की पूर्व सूचना दी गई। उन्हें आवश्यक दस्तावेज पहले से ही अपने पास जमा रख कर सर्वेक्षण के समय दिए जाने हेतु सूचित किया गया। सर्वेक्षण के दौरान परिवार के मुखिया को घर पर रहने कहा गया। गांव में सर्वेक्षण महाअभियान दिवस को त्यौहार मनाने की अपील की गई। मकान नंबर की कार्रवाई के लिए सबसे पहले गांव की बसाहट का मुआयना कर सिलसिलेवार मकान की नंबरिंग की गई। इस हेतु स्थानीय रोजगार सहायक, पंचायत प्रतिनिधि, राजीव युवा क्लब के सदस्य तथा स्वयं सरपंच ने मकान नंबर का कार्य अपनी देखरेख में कराया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ