Print this page

3.33 करोड़ के गौरव पथ का संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन

  • rounak group

नवागढ़। गुरुवार को नवागढ़ नगर पंचायत में 333.26 लाख की लागत से बस स्टैंड से समी गणेश मंदिर होते हुए महामाया मंदिर तक बनने जा रहे गौरव पथ का भूमिपूजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नवागढ़ विधायक व संसदीय सचिव गुरदयाल सिंह बंजारे शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजन अर्चन कर भूमि पूजन किया।बंजारे ने कहा कि महामाया मंदिर से बस स्टैंड तक के इस मुख्य मार्ग में गौरव पथ के बनने से नागरिकों की सुविधा एवं नवागढ़ की शोभा और भी बढ़ेगी।

भूमिपूजन तिलक राम घोष अध्यक्ष नवागढ़ नगर पंचायत की अध्यक्षता व क्षेत्र के विशिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान सीएमओ टीआर चौहान, उपाध्यक्ष आशाराम ध्रुव, पार्षद नैना कुर्रे, हेमंत सोनकर, टीकम गोस्वामी, रूंपल टूटेजा, रतन दिवाकर, मंजू लता रात्रे, राकेश जयसवाल, छली श्रीवास, गोलू सिन्हा रमेश निषाद लक्ष्मण साहू, अमित जैन, रूपप्रकाश यादव, वीरेंद्र जायसवाल, उप अभियंता विवेक रंजन तिर्की, नंद गुप्ता, राजेंद्र खुराना, हरभजन टुटेजा, जेजी गोस्वामी, तुलसीराम चौहान सहित नगरवासी व निकाय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ