नवागढ़ / शौर्यपथ / रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ को धर्मांतरण पर आधारित 'द केरला स्टोरी' मूवी सिनेमा हॉल में देखा। फ़िल्म पर मण्डल अध्यक्ष साहू ने कहा कि यह फ़िल्म आईएसआई जैसे आतंकवादी संगठनों के द्वारा हिंदू लड़कियों को लव जिहाद के चंगुल में फंसा कर उन्हें प्रताड़ित करने की कहानी को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म हम सभी को देखनी चाहिए। इस फिल्म में आईएसआईएस आतंकवादी गतिविधियों को सूक्ष्मता से बताया गया है, जिसे जानना काफी जरूरी है।
साथ ही भाजयुमो मण्डल महामंत्री टिकम गोस्वामी ने भी 'द केरला स्टोरी' को देखा और इस मूवी की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को यह मूवी देखनी चाहिए। इस दौरान उनके साथ महामंत्री सुरेश साहू, सुरेश निषाद, गजेन्द्र साहू, अश्वनी साहू, फुलचंद साहू, राजकुमार मिश्रा,रामसागर साहू, रितेश मिश्रा, रामकिशुन साहू, केदार साहू, दुर्जन साहू, मनीराम साहू, सुरेंद्र सिंह, तोपसिंह, बाबूराम रजक, वेदप्रकाश वर्मा, मोहन साहू, राजकुमार साहू, लखन साहू, राजेंद्र साहू, मनीष सेन, काल्विन जोशी, संजू राजपूत, बेदराम साहू, रामनाथ साहू, भुनेश्वर वर्मा, नरेश वर्मा, मुरारी साहू, मिथलेश सोनकर, भागवत, राजा, दिनेश सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।