बेमेतरा / शौर्यपथ / राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा द्वारा तीन जरूरतमंद परिवारों को 4-4 लाख रुपये के मान से 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। ज्ञात हो कि प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर उसके निकटतम वारिसान को यह आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया जाता है। तहसील बेरला के ग्राम सोंढ़ निवासी विक्की मरकाम की नदी में डूबने से मृत्यु होने पर परिजन बरन मरकाम को 4 लाख, तहसील भिंभौरी के ग्राम सिलघट निवासी द्वारिका प्रसाद की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर परिजन चन्द्रिका बाई को 4 लाख एवं तहसील बेमेतरा के ग्राम घानाडीह निवासी जयकिसन नेताम की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर परिजन उदल सिंह नेताम को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के माध्यम से पीड़ित के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।