Print this page

जनता से पुलिस का व्यवहार हो अच्छा : भावना गुप्ता

बेमेतरा : नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने किया नवागढ़ थाने का निरीक्षण बेमेतरा : नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने किया नवागढ़ थाने का निरीक्षण
  • rounak group

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक ने किया नवागढ़ थाने का निरीक्षण

बेमेतरा / शौर्यपथ / सोमवार को बेमेतरा जिले में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने थाना नवागढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कैंपस का निरीक्षण कर साफ सफाई कराने हेतु निर्देशित किए । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना के समस्त स्टाफ का परिचय लेकर मीटिंग लिया गया।  लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और यथाशीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किए ।
 पुलिस अधीक्षक श्रीमती गुप्ता ने थाना प्रभारी अजय सिंहा को निर्देशित किया कि प्रतिदिन शाम को बस स्टेंड एवं नवागढ़ नगर में पेट्रोलिंग कराएं। जनता से पुलिस का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। थाना में फरियादी रिपोर्ट लिखाने आते हैं तो उनकी समस्या को गंभीरतापूर्वक सुन कर आवश्यक कार्यवाही करें।
  इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी मनोज तिर्की, थाना प्रभारी नवागढ़ अजय सिन्हा सहित नवागढ़ थाना के स्टाफ उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ