नवागढ़ / शौर्यपथ / शनिवार को नगर के मुख्य धार्मिक स्थल सुकुलपारा से शिव भक्तों की कावड़ियों की टोली को सोनकर समाज के अध्यक्ष मनोज पुरबिया ने भगवा ध्वज लहराकर एवं हर हर महादेव की ध्वनि गुंज करते हुए सुकुलपारा के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर शिव की नगरी भोरमदेव तीर्थ स्थल रवाना किया।
कांवड़ यात्रा में सोनकर समाज के लगभग 50 श्रद्धालुजन सहित कुल 100 कावड़ियों का जत्था रवाना हुआ। मनोज पुरबिया ने बताया कि यह पहली बार है कि सुकुलपारा नगर से 100 युवा कांवड़ यात्रा पर एक साथ निकले है। कावड़ यात्रियों को शुभकामनाएं देने के लिए सोनकर सामाजिक जन दयाराम ,मनोहर ,मिथलेश ,जलेश्वर ,भागवत ,दीना ,बैठाली,निललंठ, दिलीप ,सुभाष सहित अन्य उपस्थित रहे ।