Print this page

कांवर यात्रा में सैकड़ो महिलाओं ने किया जलाभिषेक,मानाबन्द तालाब से जल लेकर बूढ़ेश्वर महादेव को चढ़ाया

  • rounak group

नवागढ़ /शौर्यपथ / भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनके उपासक कई तरह के उपाय करते हैं, जिनमें से एक कांवड़ यात्रा भी शामिल है। बुधवार को मिश्रा पारा वासियों द्वारा नगर में भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें धूमधाम से निकाली गई यात्रा में कांवड़ लेकर सैकड़ो महिलाएं भी साथ साथ चल रही थीं। मिश्रा पारा से कावड यात्रा शुरू होते ही कावड़ियों संख्या लगातार बढ़ते चले गयी और बूढ़ेश्वर महादेव पहुँचते तक यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं कलश लिए हुए नजर आई।   यह यात्रा सबसे पहले महामाया मन्दिर पहुचीं जँहा से भक्तों ने मानाबंद तालाब से कांवर में जल लिया फिर गणेश मंदिर, बस स्टैंड, राम मंदिर होते हुए बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर पहुचीं। जहां वेद मंत्रों का उच्चारण के साथ भगवान शंकर का जलाभिषेक किया गया और सभी कांवड़ियों द्वारा भगवान शंकर की मूर्ति पर जल चढ़ाया गया। इस दौरान बजे गाजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते व बम बम भोले, जय शंभू के साथ उत्साहित नज़र आए।
   उल्लेखनीय है कि प्रसिद्ध पंडित प्रदीप मिश्रा सिहोर वाले ने संदेश देते हुए श्रद्धालुओं से आह्वान किया था कि अद्भुत संयोग पर निकाली जाने वाली भव्य कावड यात्रा भक्ति का सैलाब है। अधिक मास की अमावस्या और सावन का जो मिलन हुआ है। यह काफी दिव्य योग है। कहा जाता है कि कांधे पर कांवड़ रखकर बोल बम का नारा लगाते हुए चलना भी काफी पुण्यदायक होता है। इसके हर कदम के साथ एक अश्वमेघ यज्ञ करने जितना फल प्राप्त होता है।
नवागढ़ है धर्म नगरी : दीवान
   मानाबन्द तालाब से जल लेने पश्चात नगर प्रधान विकास धर दीवान ने कांवर यात्रा को प्रारंभ कराया। उन्होंने कहा कि मिश्रा पारा वासियों सहित समस्त नगरवासियों को शुभकामनाएं जिनके अद्भुत प्रयास से नगर में एक धर्मिक पंरपरा की शुरुआत हुई है। ऐसे ही एक से बढ़कर एक धार्मिक आयोजनों के चलते नवागढ़ धर्म नगरी के रुप में जाना जाता है। निश्चित रूप से भविष्य में यहां के हरएक आयोजन और भी भव्यता के साथ किये जाएंगे।
अगले साल वहृद रूप में निकालेंगे यात्रा
  आयोजन समिति के प्रमुख राजेन्द्र मिश्रा ने यात्रा में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद व्यापित करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से कार्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भविष्य में इस यात्रा को और भी बड़ा स्वरूप प्रदान करेंगे।  इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु राय ने भी पूरे यात्रा में कलश धारण कर शिव जी में जलाभिषेक किया। इस अवसर पर महेश मिश्रा, दारा मिश्रा, विनोद मिश्रा, तुलसीराम चौहान, कृष्णकुमार मिश्रा, आनंद तम्बोली, बबला मिश्रा, दिनेश मिश्रा, पंचू यादव, खेलन यादव, गुनी रजक, कन्हैया भोई, सन्तु साहू, सालिकराम श्रीवास्तव, राकेश पाल, संजय सिंहा, दुर्गेश यादव, युवराज यादव, डोमरा निषाद, लखपति यादव, चतुर पाल, रमेश गुप्ता सहित भक्तजन शामिल हुए।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ