Print this page

समिति के मनोनीत अध्यक्षों को हटाया गया,प्राधिकृत अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी

  • rounak group

  नवागढ़/शौर्यपथ /प्रदेश में सरकार बदलते ही मनोनीत सदस्यों पर गाज गिरने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। सहकारी संस्थाओ के उप पंजीयक ने आदेश निकाल कर नवागढ़ शाखा अंतर्गत सभी 11 सेवा सहकारी समितियों के मनोनीत अध्यक्षों को पद से हटा दिया है। अब जबतक नए अध्यक्ष की नियुक्ति नही हो जाती तक तक, उनकी जगह प्रशासनिक अधिकारी प्राधिकृत रूप में काम करेंगे।
   नवागढ़ शाखा अंतर्गत सेवा सहकारी समिति नवागढ़ में अशोक साहू, मुरता में युवराज वर्मा, बोरतरा में रज्जू यादव, रनबोड में  सीताराम अंनत, प्रतापपुर में राजकुमार साहू, झाल में गौकरण साहू, मजगांव में लालाराम चंद्रवंशी, छिरहा में उजागर सिंह भुवाल, नेवशाके भुवन सही, हटहाडाडू में द्वारिका सोनवानी एवं अँधियारखोर में बलभद्र ठाकुर को उप पंजीयक ने 15 दिसम्बर को आदेश जारी कर पदमुक्त कर दिया है।
  वहीं प्राधिकृत अधिकारी के रूप में नवागढ़ शाखा प्रबंधक आर शर्मा नवागढ़, मुरता, झाल, बोरतरा के प्रभार पर रहेंगे। वहीं सहकारी निरीक्षक वर्षा पटवर्धन रनबोड व प्रतापपुर में प्रधिकृत बनाई गई है। मजगांव व छिरहा में सहकारी निरीक्षक महेन्द्र टेकाम को प्रधिकृत किया गया है। नेवशा व हटहाडाडू में राजेश प्रकाश मसीह अंकेक्षण अधिकारी को प्रधिकृत अधिकारी बनाया गया है। अँधियारखोर में सहकारिता निरीक्षक पल्लवी मेश्राम प्रधिकृत रहेंगी।
लोकसभा के बाद ही अध्यक्षों की नियुक्ति के आसार
   सहकारिता के जानकारी के मुताबिक फिलहाल प्रशासनिक अमला लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है जिसके चलते इन सोसाइटी में नए अध्यक्षों की नियुक्ति या चुनाव प्रक्रिया फिलहाल हो पाना संभव दिखाई नहीं पड़ रहा है। इस लिहाज से अंदाजा लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद ही सोसाइटी में अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। तब तक पूरी जिम्मेदारी प्राधिकृत अधिकारी ही संभालेंगे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ