नवागढ़/शौर्यपथ / स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर हायर सेकंडरी स्कूल नवागढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूम धाम के साथ मनाया गया। जहां केजी 1 से 5 तक के छात्र छात्राओं ने बाल कृष्ण व राधा की मनमोहक वेशभूषा में आए हुए थे । कक्षा 9वी से 12वी तक के छात्र छात्राओं ने बाल कृष्ण की पौराणिक कथाओं को प्रस्तुत किया।
विद्यालय प्रमुख विरेन्द्र जायसवाल ने सभी छात्र छात्राओं को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि ये पर्व भगवान श्री कृष्ण के विविध लीलाओं के माध्यम से मानव जीवन में मर्यादा के साथ जीवन व्यतीत करने का माध्यम प्रदान करता है।साथ ही दही हांडी फोड़ का आयोजन किया गया। जिसमें बालक एवम् बालिका समूह के छात्र छात्राओं ने पिरामिड बनाते हुए दही हांडी फोड़ कर कार्यक्रम का समापन किया। विद्यालय प्रबंधक सीमा जायसवाल द्वारा छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार साहू ने सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दिया। इस अवसर पर गीतेश्वर यादव,भूनेश साहू, शुभम साहू,अजय साहू,कौशल जायसवाल,ताम्रध्वज साहू ,रामेश्वर यादव,नीतीश देवांगन,बीरेंद्र महिलांग संजय साहू,रेशमी देवांगन,चंद्रकली यादव,गंगा निषाद,,रामेश्वरी बंजारे ,बिना साहू,विमलेश्वरी सप्रे,पोषण साहू,चंद्रकिरण मांडले, राखी यादव, लक्ष्मीन अनंत ,इंदु साहू,शकुन यादव सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे।