नवागढ़ / शौर्यपथ / विद्याभारती के योजानुसार सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय एथलेटिक्स समारोह में दुर्ग विभाग का खेल राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में 12 से 14 सितंबर को संपन्न हुआ। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर नवागढ़ विद्यालय के बच्चों ने 9 स्वर्ण रूपी पदक व 4 रजत रूपी पदक जीता। विद्यालय की छात्रा सुषमा बंजारे अंडर-17 में 200मीटर, 400 मीटर दौड़ व 100 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर -19 में रिया यादव ने लंबी कूद में प्रथम और 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान, अंडर - 17 में नीलकमल वर्मा ने गोला फेंक और अंडर-14 के भूपेश निषाद ने ऊंची कूद, 80 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान तथा लंबी कूद में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के छात्र सुमित कुमार साहू ने लंबी कूद में दूसरा स्थान, हर्ष पाल ने भाला फेंक में दूसरा स्थान, मोंटी सिन्हा ने तवा फेंक में दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के खेल आचार्य और प्रांतीय निर्णायक दिलीप जायसवाल ने सभी को बधाई देते हुए प्रांत स्तरीय एथलेटिक्स समारोह हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की। विद्यालय के प्राचार्य श्रीकांत शर्मा, प्रधानाचार्य संतोष देवांगन,व्यवस्थापक संतोष सिंह खुराना सहित विद्यालय के आचार्य परिवार ने सभी विजेताओ को बधाई दिया।