राजनांदगांव, / शौर्यपथ /
नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन 2026 के तहत नगर पंचायत घुमका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आबंटित कर दिए गए हैं।
नगर पंचायत घुमका अध्यक्ष पद के लिए इस बार कुल 3 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला रोचक होने की संभावना है।
जारी सूची के अनुसार—
- अलिशा जोशी
- निवासी: वार्ड क्रमांक 5, घुमका
- पार्टी: आम आदमी पार्टी
- चुनाव चिन्ह: झाड़ू
- फूलमती जयकुमार वर्मा
- निवासी: वार्ड क्रमांक 15, घुमका
- पार्टी: इंडियन नेशनल कांग्रेस
- चुनाव चिन्ह: हाथ
- किरण वर्मा
- निवासी: वार्ड क्रमांक 13, घुमका
- पार्टी: भारतीय जनता पार्टी
- चुनाव चिन्ह: कमल
प्रतीक चिन्ह आबंटन के साथ ही नगर पंचायत घुमका में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब प्रत्याशी जनसंपर्क और प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में जुट गए हैं।