बेमेतरा / शौर्यपथ / गुरुवार को दीनदयाल उपाध्याय की पुुण्यतिथि को भाजपा समर्पण दिवस के रूप में आयोजित करेगी। समर्पण दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन पर जिला भाजपा कार्यालय, जिला के सभी मंडलों, शक्तिकेन्द्र एवं बूथों में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेंद्र शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, ओम प्रकाश जोशी जिला अध्यक्ष, संध्या परगिनहा प्रदेश मंत्री, विकास धर दीवान व नरेन्द्र वर्मा जिला महामंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावन्त धर बांधे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कसार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लता वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास घरडे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बबलू राजपूत लोधी, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, अनुसूचित जनजाति जिलाध्यक्ष महावीर ध्रुव, अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष आकिब मलकानी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपेश साहू, अनुसूचित जाति प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मधु राय, तोप सिंह टंडन, राजकुमार देशहरा, पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य होरीलाल सिन्हा, ईश्वर पटेल, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गा सोनी, मधु राजपूत, सजनी यादव किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मूलचंद शर्मा सहित वरिष्ठ भाजपा नेतागण उपस्थित रहेंगे। वही मण्डल स्तरीय कार्यक्रम में अभी मंडल प्रभारियों को उपस्थिति में होगा, जिसमें नवागढ़ मंडल में फिरतू राम साहू,बेरला मंडल में विकास धर दीवान, मारो मंडल में सुरेंद्र सिंह ठाकुर, खण्डसरा मंडल में टार्जन साहू, बेमेतरा शहर मंडल में सुरेश सिंघानिया, बेमेतरा ग्रामीण मंडल में विजय सुखवानी, परपोड़ी मंडल में अजय तिवारी, साजा मंडल में नरेंद्र वर्मा,भिम्भौरी मंडल में रीना साहू एवं थान खम्हरिया मंडल में राजा पांडे शामिल होंगे।
विकास दीवान ने कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि भाजपा की रीढ़ उसका बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता है। हमें प्रत्येक गांव में पीएम मोदी की सरकारी योजनाओं की जानकारी देनी होगी। कोविड 19 के बीच सर्वजन हिताय बजट देने का काम किया गया है। उन्होंने सम्बंधित जिला,मण्डल,शक्तिकेन्द्र व बूथ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को स्थानीय कार्यक्रम में उपस्थित रहने को अपील किया।