नवागढ़ / शौर्यपथ / ममता स्मृति शोसल वेलफेयर क्लब नवागढ़ के तत्वावधान में गुरुद्वारा के सामने कब्बडी ग्राउण्ड में बुधवार को राज्य स्तरीय ओपन कब्बडी चैंपियनशिप दंगल 2021 उद्घाटन छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ अध्यक्ष अशोक चौधरी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष, ममता क्लब अध्यक्ष शाहिद खान सहित नगर व क्षेत्र के सम्मननिय विशिष्ट अतिथियों के द्वारा संपन्न हुआ । प्रतियोगिता का शुभारंभ ममता क्लब के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के उपरांत राष्ट्रगान के साथ हुआ। पहला मैच महिला वर्ग में दिल्ली एवं उत्तराखंड के बीच हुआ, जिसमें रोमांचक मुकाबले में उत्तराखंड को जीत हासिल हुई। मैच के दौरान बड़ी संख्या में इनामों की बारिश भी हुई।
इसी बीच कबड्डी देखने पहुँचे भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने ममता क्लब को आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमे गर्व है कि नगर में एक ऐसा क्लब है जो लगातार वर्षो से इस पारम्परिक अयोजन को संरक्षित किये हुए है। श्री दीवान ने कहा कि खेल का हमारे जीवन में बड़ा ही महत्व होता है कबड्डी खेल बहुत ही पुराना और पारम्परिक खेल है। इस खेल विधा से जुड़कर व्यक्ति में स्फूर्ति और चपलता आती है शरीर स्वस्थ होता है तथा ऐसे खेल प्रतियोगिता में शामिल होने से खिलाड़ी में निर्णय लेने की क्षमता,संघर्ष करने की प्रवृति,चुनौतियों का सामना करने का साहस आत्मविश्वास,मिलनसारिता आदि गुणों का विकास होता है। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में आज भी कबड्डी खेल के प्रति लोगों में ललक और प्रेम है इसका अंदाजा यहाँ के भारी संख्या में खेल का आनन्द लेने पहुँचे दर्शकदीर्घा के माध्यम से सहज ही लगाया जा सकता है।
ज्ञात हो कि कब्बडी प्रतियोगिता का पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपये द्वरा विधायक गुरुदयाल बंजारे, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये द्वारा शाहिद खान, तृतीय पुरस्कार 8 हजार रुपये द्वारा दिलबाग सिंह ठाकुर है।वही महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपये द्वरा विधायक गुरुदयाल बंजारे, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये द्वारा नंद गुप्ता, तृतीय पुरस्कार 8 हजार रुपये द्वारा जमाल कुरैशी सहीत अनेक प्रकार के पुरस्कार दिए जाएंगे।
इस दौरान आयोजन समिति के सुखनंदन सोनी,सुरेश बंजारे, फहीम खान,जाकिर खान,प्रवीण दुबे,अरुण वैष्णव,विनय हरिहारनो,श्रीकांत ठाकुर,सादाब खान,अजय तिवारी,भुखन यादव,तिलक कुम्भकार,अनिल पाठक,संतोष खुराना,हेमा यादव,प्रांजल बंजारे,राजा खान,संतोष श्रीवास,शेखर महिलांग,सोम ठाकुर,अभिषेक जोशी,सुरेश देवांगन, मोहन पाल,नितिन दुबे, शाहनवाज खान आदि उपस्थित रहे।