Print this page

संसदीय सचिव ने सड़क हादसे मृतक के परिवार को सौंपा 5 लाख का चेक

  • rounak group

नवागढ़ / शौर्यपथ / लॉकडाउन के चलते साइकिल से घर लौट रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। संसदीय सचिव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था तो 5 लाख सहायता राशि की हुई घोषणा किया गया था। शनिवार को उसी सहायता राशि का चेक देने जिला प्रशासन के साथ पीड़ित के घर संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे स्वयं पहुँच कर मृतक के पिता को 5 लाख का चेक सौंपा।
ग्राम रनबोड के रहने वाले कृष्ण साहू पिता बदरू साहू और उनकी पत्नी प्रमिला साहू लॉकडाउन के समय पलायन पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ गए हुए थे। लखनऊ से अपने घर रनबोड के लिए साईकिल पर सवार होकर निकले थे इसी दौरान रास्ते में ही पति-पत्नी हादसे का शिकार हो गए और सड़क दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलने के बाद संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने ग्राम रनबोड पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात किया था और उनके दुख में ढांढस बांधते हुए मुख्यमंत्री से सहायता दिलाने की बात कहा था । वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर सहायता राशि से के लिए अनुरोध करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतक के परिजनों को 5 लाख सहायता राशि देने की घोषणा किया।
सहायता राशि मिलने के बाद स्वयं संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे जिला प्रशासन के साथ मृतक के गांव रनबोड पहुंचे और उनके पिता बदरू साहू को 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया । वहीं परिजनों से बात करते हुए संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने कहा कि परिवार के हर संभव मदद के लिए सरकार और प्रशासन तैयार हैं । मृतक की पुत्री ममता साहू को सिर में चर्म रोग होने की जानकारी मिलने पर संसदीय सचिव ने उसे तुरंत ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और उसको एम्स में भर्ती करने अधिकारियों को निर्देशित किया ।
इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम दुर्गेश वर्मा , तहसीलदार रेणुका रात्रे , विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र साहू, नांदघाट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील साहू , जिला उपाध्यक्ष विजय यादव , युवा कांग्रेस अध्यक्ष लाला कटारे , अरमान साहू , पारस साहू सरपंच ग्राम पंचायत रनबोड , मनीष साहू सरपंच प्रतापपुर ,रतन साहू ,मोहन ,मिठ्ठू , बलदाऊ , अश्वनी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ