बेमेतरा / शौर्यपथ / शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में राजीव गांधी न्याय योजना की शेष बकाया राशि तत्काल किसानों के खाते में डालने के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकुमार बबलू राजपूत, जिला पंचायत सभापति गोविंद्र पटेल की उपस्थिति में राज्यपाल के नाम बेमेतरा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 2,500 रुपये में धान खरीदी की घोषणा किया गया था। जिसमें केंद्र सरकार के समर्थन मूल्य के अंतर की राशि को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत देने किसानों को वादा किया गया है। हाल ही में हुए न्याय योजना के तहत अंतिम क़िस्त की राशि वितरण में किसानों के साथ अन्याय करते हुए शासन द्वारा अंतिम बोनस राशि में कटौती की गया है, जिससें किसानों के हक की राशि काटी गई है। भाजपाइयों ने मांग किया कि अंतिम क़िस्त की शेष बकाया राशि तत्काल किसानों को दिया जाए अन्यथा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान अनिल रजक, युपेश साहू, परस राम, सन्तोष साहू, रामकुमार देशलहरा आदि उपस्थित रहे।