
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव / शौर्यपथ / महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा अपने कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर वर्षा ऋतु के पूर्व नाले-नालियों की सफाई करावाकर सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी अजय यादव को दिये। बैठक में आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण मधुकर वंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, भागचंद साहू उपस्थित थे।
महापौर श्रीमती देशमुख ने बैठक में कहा कि आगामी वर्षा ऋतु के पूर्व नाली/नाले का युध्द स्तर पर सफाई अभियान चलाकर पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महापौर श्रीमती देशमुख ने श्री यादव से कहा कि बरसात में किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए और बारिश के पानी से लोगों को समास्याओं का सामना करना न पड़े इस बात का विशेष ध्यान रहे, इसलिए अभी से जहां भी नाली, नालों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है वहां सफाई कर त्वरित गति से समस्याओं का समाधान करें और बारिश के पानी से लोगों को कोई परेशानी उठानी न पड़े, इसका पूरा ध्यान रखा जाये। इंदिरा नगर,राम नगर, जिला चिकित्सालय क्षेत्र, तुलसीपुर, जीई रोड, कैलाश नगर सहित अन्य क्षेत्र के बड़े नालों की सफाई कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सभी स्वच्छता निरीक्षक एवं सफाई दरोगा अपने अपने वार्ड में पानी निकासी के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराये, पार्षदों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करे। पार्षदों द्वारा कचरा नहीं उठाने, निर्धारित समय तक सफाई नहीं करने एवं कई कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित रहने की शिकायत की जाती है, ऐसे कर्मचारी पर कार्यवाही करें तथा पार्षदों से संपर्क कर सफाई व्यवस्था दुरूस्त करें। उन्होंने कहा कि सभी स्वच्छता निरीक्षक सफाई दरोगा एवं वार्ड प्रभारी अपने अपने वार्डो के नागरिकों से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने एवं कोरोना बचाव के लिये टीका लगवाने प्रेरित करे।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि कोरोना के कारण कोरेन्टाईन वार्ड प्रभारी के वार्डो में सफाई व्यवस्था संबंधित सफाई दरोगा व स्वच्छता निरीक्षक मानिटरिंग करें, ताकि सफाई कार्य बाधित न हो तथा अनुपस्थित कर्मचारी पर कार्यवाही करे व निर्धारित समय तक सफाई कराना सुनिश्चित करें। बैठक में उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सचिन टुरहाटे सहित स्वच्छता निरीक्ष व सफाई दरोगा उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
