Print this page

विधायक कार्यालय में भाजपा नेताओं ने सूखा राशन बांटा

  • rounak group

राजनांदगांव / शौर्यपथ / पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की विशेष प्रेरणा से कोरोना संक्रमण काल के पूरे दौर में भाजपा द्वारा जनहित के कार्य लगातार किए जा रहे हैं, जिसके तहत प्रत्येक वार्ड में सूखा राशन का वितरण भी तेजी से किया जा रहा है और विधायक कार्यालय से जरूरतमंदों को निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी युवा मोर्चा के सहयोग से की गई है। इसी कड़ी में विधायक कार्यालय में भाजपा नेताओं ने सुखा राशन का वितरण भी किया।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अनुपम नगर रोड स्थित, होटल सबरस के सामने स्थित विधायक कार्यालय द्वारा विगत कई दिनों से जरूरतमंदों को सुखा राशन का वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, डा. रेखा मेश्राम, किरण साहू, अतुल रायजादा, तरुण लहरवानी, पारूल जैन, किशुन यदु, आकाश चोपड़ा एवं हर्ष रामटेके की उपस्थित में कई लोगों को विधायक कार्यालय में सुखा राशन का वितरण किया गया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ