राजनांदगांव / शौर्यपथ / अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे ने वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद इससे जुड़े भ्रामक अफवाहों से बचने और टीकाकरण करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हम सभी वैक्सीनेशन करवाकर अपने अनुभव आपके सामने इसलिए रख रहे हैं ताकि कोई और आपको इन कोविड-19 से बचाव के लिए उपयोगी टीकों के संबंध में आपको भ्रमित न कर सके।
मृणाल चौबे ने कहा कि एक्टिव स्पोर्टस पर्सन काफी फीट होते हैं। नियमित अभ्यास और अच्छा आहार खिलाड़ियों में रोगप्रतिरोधक छमता बढ़ाता है , बावजुद इसके कई खिलाड़ी कोरोना के चपेट में आये है। उन्हें नहीं समझना चाहिए कि उनके फीट शरीर के बाद वे इस बीमारी से आसानी से लड़ सकते हैं। उन्होंने बताया भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल सहित 7 खिलाड़ी अप्रैल माह में संक्रमित हो गए थे। आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट के आयोजन में बायोबबल का पूरा ख्याल रखा गया बावजूद क्रिकेट खिलाड़ी संक्रमित हुए और आयोजन को रोकना पड़ा।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ी वर्ग के लिए वैक्सीनेशन ज्यादा आवश्यक हो जाता है क्यूंकि उन्हें खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अधिक यात्रा करनी होती है जिससे कि संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे खेल जिनमें सीधा शारिरिक संपर्क होता है ऐसे खेलो में भी संक्रमण का खतरा होता है। ग्रुप इवेंट में खिलाड़ियों को अपने साथी खाड़ियों के साथ रूम शेयर करना होता है। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के लोगों का सकारात्मक बने रहना जरुरी है।