Print this page

टूलकिट और फर्जी गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा नेताओं द्वारा दी गई गिरफ्तारी

  • rounak group

राजनांदगांव / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आवाहन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कोतवाली थाने पहुंचे और अपनी गिरफ्तारी दी। सांसद संतोष पांडे, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, कोमल जंघेल एवं विक्रांत सिंह ने अपनी गिरफ्तारी दी एवं राज्य सरकार के निर्णय को तानाशाही बताते हुए इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार बताया और इसे अविलंब बापस लेने की मांग भी की।
विदित हो कि टूल किट मामले में सरकार ने ट्वीट करने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी थी, कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी इस मुहिम का पुरजोर विरोध करने के लिए भाजपा के नेताओं ने जहां अपने घरों के बाहर धरना दिया था, वहीं जिला मुख्यालयों में प्रमुख नेताओं द्वारा अपनी गिरफ्तारियां दी गई। भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि इसी कड़ी में 23 मई को शहर के चारों थानों में एवं जिले के सभी थानों में, भाजपा के सभी प्रमुख कार्यकर्ता 5-5 की संख्या में थाना पहुंचकर सरकार के खिलाफ अपनी बातें रखेंगे और फिर गिरफ्तारी देंगे।
शहर स्थित थानों में गिरफ्तारी देने वाले नेताओं में सिटी कोतवाली अतुल रायजादा, तरूण लहरवानी, रविन्द्र सिंह, मोनु बहादुर सिंह, आकाश चोपडा, बसंतपुर थाना ऋषिदेव चौधरी, गोलू गुप्ता, प्रखर श्रीवास्तव, सज्नन सिंह, हाकिम खान, विजय राय, लालबाग थाना किशुन यदु, सुमित भाटिया, पिंटू वर्मा, हर्ष रामटेके, अरूण साहू, चिखली थाना शिव वर्मा, राजू वर्मा, सुनील साहू, पारस वर्मा, मुकेश शर्मा शामिल है।
जिला महामंत्री सचिन बघेल ने जिले के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि कोविड नियमों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए, मॉस्क पहनकर थानों में गिरफ्तारी देवें एवं 5 से अधिक व्यक्ति गिरफ्तारी देने न जाएं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ