Google Analytics —— Meta Pixel
May 24, 2026
Hindi Hindi

महाराष्ट्र निर्मित देशी दारू संत्रा के आरोपी गिरफ्तार

  • rounak group

राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण द्वारा जिले में शराब कोचियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर जयप्रकाश बढ़ई के दिशा-निर्देश एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गणेश यादव एवं थाना कोहका पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोहका बाजारपारा मेन रोड में रेड कार्यवाही करते हुये एक हीरो प्लेजर स्कूटी को रोककर पुछताछ कर तलाशी लिया गया। आरोपी लक्ष्मण सिन्हा पिता रामाधर सिन्हा उम्र 30 वर्ष निवासी बाजारपारा ग्राम कोहका थाना कोहका जिला राजनांदगांव के पास से अवैध रूप से महाराष्ट्र राज्य निर्मित देशी दारू संत्रा 96 पौवा बल्क लीटर मात्रा 17 लीटर 280 एमएमल कीमती 4992 रूपये एवं शराब परिवहन हेतु उपयोग में लाये गये हीरो प्लेजर स्कूटी का सीजी 08-एक्यू 7351 कीमती लगभग 15,000 रूपये कुल जुमला 19992 रूपये को आरोपी के कब्जे से गवाहो के समक्ष मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।
उक्त शराब परिवहन ध् रखने के संबंध में आरोपी को धारा 91 जाफौ का नोटिस दिया गया। आरोपी द्वारा शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित में दिया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताकर 21.05.2021 के 18.30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनो को दी गई। आरोपी के विरूद्ध थाना कोहका में अपराध क्रमांक 005/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला अजमानतिय होने से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गणेश यादव, प्रधान आरक्षक अरूण नेताम, प्रधान आरक्षक हेमेंद्र सिन्हा, आरक्षक मनकेर तुलावी का सराहनीय योगदान रहा।

Rate this item
(0 votes)

Latest from शौर्यपथ

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)