Print this page

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव बिलासपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन कार्यक्रम में हुए शामिल

  • rounak group

उप मुख्यमंत्री साव ने सभी प्रदेशवासियों को विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
असत्य पर सत्य की जीत की प्रेरणा देता है विजयादशमी : उप मुख्यमंत्री साव

     बिलासपुर / शौर्यपथ / उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज विजयादशमी उत्सव के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बिलासपुर द्वारा आयोजित पथ संचलन में सम्मिलित हुए। उन्होंने बताया कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिलासपुर के उप नगर सह दाहिर के पथ संचलन कार्यक्रम में शामिल हुआ। इसमें नगर के सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए।
  श्री साव ने "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ" के स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई दी। उन्होंने बताया कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मातृभूमि के प्रति समर्पित, अनुशासन एवं निष्ठा का पर्याय है। यह संगठन देश और समाज के बारे में चिंतन करता है, ये देश कैसे महान बने। देश के लोगों में एकजुटता कैसे आए।
  श्री साव ने कहा कि, विजयादशमी ऐसा पर्व है जो संपूर्ण मानव जाति को मानवता का संदेश देता है, अपने लिए नहीं, वरन समाज के लिए सोचने की सीख देता है। समाज कल्याण के लिए प्रेरित करता है। असत्य पर सत्य की विजय की प्रेरणा देता है। भगवान श्री राम से प्रार्थना है कि, आपके परिवार को सुख शांति और समृद्धि प्रदान करे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ