सेलिब्रिटी अंजलि अरोड़ा की मौजूदगी, मनुराज की एंकरिंग और ट्विंकल कथल बैंड की प्रस्तुति बनी आकर्षण
दिव्यांग सोनी
बिलासपुर / शौर्यपथ / रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस द्वारा 11 अक्टूबर को आयोजित सांस्कृतिक उत्सव ‘धोलिडा – द ट्रेडिशनल डांडिया’ उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में करीब साढ़े चार हजार लोगों ने हिस्सा लिया। पारंपरिक डांडिया-गरबा, संगीत और मनोरंजन से सजी इस शाम में शहरवासियों ने उत्सव का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सेलिब्रिटी अंजलि अरोड़ा रहीं। एंकर मनुराज ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों में उत्साह बनाए रखा, वहीं ट्विंकल कथल बैंड की संगीतमय प्रस्तुति ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। पूरे कार्यक्रम में पारिवारिक सहभागिता, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का माहौल नजर आया।
आयोजन का नेतृत्व क्लब अध्यक्ष रोटेरियन भारती सालुंके ने किया। कार्यक्रम की सफलता में चेयरपर्सन रोटेरियन रश्मि पटेरिया, सचिव रोटेरियन रिंपी होरा और कोषाध्यक्ष रोटेरियन मंजीत सैनी सहित क्लब के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी सदस्यों ने मिलकर आयोजन की व्यवस्थाओं को सफल बनाया।
रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस का यह आयोजन सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक सेवा की भावना से भी जुड़ा रहा। क्लब का उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को एक मंच पर जोड़ना और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सेवा कार्यों को प्रोत्साहित करना है।
क्लब अध्यक्ष भारती सालुंके ने आयोजन की सफलता पर सभी अतिथियों, प्रायोजकों, कलाकारों, सहयोगियों और क्लब सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता पूरी टीम की एकजुटता, समर्पण और सहयोग का परिणाम होती है।
‘धोलिडा – द ट्रेडिशनल डांडिया’ ने बिलासपुर में सांस्कृतिक उत्सव और पारिवारिक मनोरंजन की यादगार छाप छोड़ी।