
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
रायपुर /शौर्यपथ/छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण वर्मा को एवं सदस्य के पद पर श्री संतकुमार नेताम को नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल ने भारत के संविधान के अनुच्छेद-316 के खंड(1क) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग(सेवा की शर्तें) विनियम, 2001 के विनियम 3(2) में निहित प्रावधानों के तहत छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के प्रशासकीय कर्तव्यों के पालन करने के लिए अधिकृत किया है।
इसके साथ ही राज्यपाल द्वारा भारत के संविधान के अनुच्छेद-316 के खंड(1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सेवा की शर्तें) विनियम, 2001 के उप विनियम 3(1) में निहित प्रावधानों के तहत छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य के पद पर श्री संतकुमार नेताम, वार्ड नं.-3, उसलापुर, पो. सकरी, जिला-बिलासपुर को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से नियुक्त किया गया है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
