Google Analytics —— Meta Pixel
May 24, 2026
Hindi Hindi

‘‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’ 06 अक्टूबर को कांकेर में

  • rounak group

कांकेर जिले को मिलेगी 866 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी होंगे शामिल
   रायपुर/शौर्यपथ /कांकेर जिले के गोविन्दपुर खेल मैदान में 06 अक्टूबर को ‘‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती प्रियंका गांधी कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगी। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री सुश्री कु. शैलजा विशिष्ट अतिथि तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कांकेर जिले को 866.16 करोड़ रुपये के 518 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इन विकास कार्यों में 550.13 करोड़ रूपये के 277 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 316.03 करोड़ रूपये के 241 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। साथ ही कार्यक्रम में जिले के 12 हजार 730 हितग्राहियों को लगभग 578.31 करोड़ रूपए की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री का वितरण किया जाएगा।
     महासम्मेलन में भूमिपूजन-लोकार्पण किये जाने वाले कार्यों में अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 84.22 करोड़ रुपये की लागत से 120 कार्यों का भूमिपूजन और 261.61 करोड़ रुपये की लागत के 86 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कुल 427.46 करोड़ रूपए की लागत के 103 कार्यों का भूमिपूजन और 36.73 करोड़ रुपये की लागत के 91 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री कांकेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 38.43 करोड़ की लागत के 54 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन 17.67 करोड़ की लागत के 64 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
   इन निर्माण कार्यों में प्रमुख रूप से छात्रावास भवन, सड़क, पुल-पुलिया, देवगुड़ी, उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम, प्रतीक्षालय, आंगनबाड़ी भवन, मुक्तिधाम, घोटुल, सामुदायिक शौचालय, सीड प्रोसेसिंग यूनिट, सामुदायिक एवं सामाजिक भवन, नल जल प्रदाय योजना, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, बाजार शेड निर्माण, रंगमंच सहित ऑडिटोरियम आदि का निर्माण कार्य शामिल है। ‘‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’ में मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों के द्वारा विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत कुल 12 हजार 730 हितग्राहियों को 5 करोड़ 78 लाख 31 हजार रूपए की सामग्री, ऋण स्वीकृति पत्रक, चेक, अनुदान, वन अधिकार मान्यता पत्र आदि का वितरण किया जाएगा
     कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल,  महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री श्री मोहन मरकाम, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी, विधायक श्री अनुप नाग, श्रीमती सावित्री मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष कांकेर श्री हेमंत ध्रुव, उपाध्यक्ष श्री हेमनारायण गजबल्ला, सदस्य बस्तर विकास प्राधिकरण श्री बीरेश ठाकुर, गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री नरेन्द्र यादव, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री नितिन पोटाई, पूर्व विधायक एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर के अध्यक्ष श्री शंकर ध्रुवा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री गिरवर साहू, सदस्य सिंध अकादमी बोर्ड श्री दिलीप खटवानी, पर्यटन मण्डल के सदस्य श्री नरेश ठाकुर  सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहेंगे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)