Print this page

जब हैदराबाद के निजाम ने दिया क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय को बेशकीमती हार, जानें वो किस्सा

  • doing of business

 नई दिल्ली /शौर्यपथ / ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में गुरुवार को स्कॉटलैंड के बालमोरल महल में निधन हो गया। रानी को अपने पूरे जीवन में एक फैशन आइकन माना जाता था और ऐसा माना जाता था कि वह दुनिया के कुछ सबसे महंगे आभूषणों के मालिकन रहीं। उनके पास कई कीमती ज्वैलरी हुआ करती थी। आज हम क्वीन की बेशकीमती चीजों में से एक नायाब हार का किस्सा बता रहे हैं जो उन्हें हैदराबाद के निजाम ने गिफ्ट दिया था। यह उपहार ऐसा वैसा नहीं 300 हीरों से सजा नेकलेस था। जिसकी आज के समय में कीमत करीब 7 अरब रुपये है।
बात 1947 की है, जब ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपनी शादी के बाद भारत दौरे पर आईं थी। उस वक्त हैदराबाद के निजाम थे उस्मान अली खान उर्फ आसफ जाह अष्ठम। निजाम उस्मान अली खान उस वक्त दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार थे। वह अकूत संपत्ति के मालिक थे। उनकी बेशुमार संपत्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टाइम्स पत्रिका ने साल 1937 के एक अंक में उन्हें दुनिया का सबसे अमीर शख्स क्लेम किया था।
क्या था वो किस्सा
ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने पति प्रिंस फिलिप के साथ भारत दौरे पर आईं थी। बात 1947 की है। हैदराबाद की यात्रा के दौरान निजाम उस्मान अली खान ने उन्हें न्यौता दिया। निजाम एलिजाबेथ को उनकी शादी के लिए बतौर उपहार बेशकीमती चीज देना चाहते थे। इसलिए निजाम क्वीन को अपने साथ अपने खजाने की तरफ ले गए और कहा कि आप जो चाहें वो ले सकती हैं। क्वीन एलिजाबेथ को प्लेटिनम का वो हार जिसमें 300 हीरे सजे थे, पसंद आ गया। फिर क्या था निजाम ने उस हार को बतौर उपहार क्वीन को तोहफा दिया।
हर फंक्शन में पहनती थीं हार
क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय को कई मौकों पर उस हार को पहनते हुए देखा गया। वह लगभग हर सार्वजनिक कार्यक्रम में उस हार को पहनती थीं। इसके अलावा उन्होंने उस हार को डचेज ऑफ कैम्ब्रिज केट मिडलटन को भी पहनने के लिए दिया था। केट भी कई मौकों पर उस हार को पहनते हुए देखीं गई थीं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ