Print this page

PWD और PSPCL के कर्मचारियों को CM भगवंत मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र, पूरी मेहनत से काम करने की अपील

  • Ad Content 1

    नई दिल्ली / शौर्यपथ  /पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पी.डब्ल्यू.डी. और पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) के नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। सैक्टर-35 स्थित एमसी भवन में हुए समारोह में मुख्यमंत्री मान ने सभी कर्मचारियों से ईमानदारी व निष्ठा और एनर्जी से काम करने की अपील की। इस दौरान कैबिनेट एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह, पी.एस.पी.सी.एल. के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर बलदेव सिंह सरां और प्रिंसिपल सैक्रेटरी पावर तेजवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
दीवाली के बाद रखे जाएंगे 2100 लाइनमैन
मान ने कहा कि पुरानी सरकारों ने 70 साल में कुछ नहीं किया लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार सिर्फ 7 महीने में ही बहुत कुछ कर चुकी है। मान ने कहा कि आज पी.डब्ल्यू.डी. और पी.एस.पी.सी.एल. के 360 पदों पर नौकरी लगे युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। आगामी दिनों में पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। दिवाली के बाद पी.एस.पी.सी.एल. में 2100 असिस्टेंट/लाइनमैन रखे जाएंगे। 16 मार्च के बाद अब तक पंजाब सरकार कुल 18543 सरकारी पदों पर नौकरी दे चुकी है। 8736 कच्चे अध्यापकों को नियमित करने की नोटिफिकेशन जारी की है।
अब सिर्फ योग्यता के बल पर मिल रही नौकरी
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब उनके पास किसी भर्ती या भर्ती की परीक्षा से संबंधित फाइल आती है तो वह सबसे पहले उस पर साइन कर उसे आगे बढ़ाते हैं। पहले युवाओं में डर रहता था कि कहीं उनकी मेहनत पर कोई सिफारिशी भारी न पड़ जाए लेकिन अब पंजाब के युवा अपनी योग्यता के बल पर स्थायी नौकरी पा रहे हैं।
मान ने कहा कि कई सरकारी विभाग ऐसे हैं, जिनके कर्मचारियों को कमीशनखोरों का शिकार होना पड़ता था अब इस कमीशनखोरी को बंद किया जाएगा। पहले की सरकारों में नेताओं ने अपने परिवार और रिश्तेदारों के बच्चों को नौकरी दी, अब ऐसा नहीं होगा। भर्ती प्रक्रिया के दौरान सभी कानूनी अड़चन दूर कर युवाओं को नौकरी दी जाएगी।
बिजनेस हब बनने की ओर अग्रसर पंजाब
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को बिजनेस हब बनाने के लिए काम किया जा रहा है, ताकि हर पंजाबी को रोजगार मिल सके। जमशेदपुर के बाद टाटा का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लुधियाना में लगेगा। जर्मनी की दो बड़ी कंपनियां भी पंजाब में इंडस्ट्री लगाएंगी। एक का शुभारंभ 18 अक्टूबर को होगा।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ