Print this page

घूसकांड में महुआ मोइत्रा कल होंगी पेश, एथिक्स कमेटी को मिली गृह, IT और विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट

  • rounak group

   नई दिल्ली/शौर्यापथ / पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में TMC सांसद महुआ मोइत्रा गुरुवार को लोकसभा एथिक्स कमेटी के सामने पेश होंगी. इससे पहले उन्होंने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी और सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई को क्रॉस एग्जामिन करने की मांग की है. महुआ ने इस बारे में एथिक्स कमेटी को चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने कहा- "हीरानंदानी और देहाद्राई ने मेरे खिलाफ लगाए आरोपों का सबूत नहीं दिया है. इसलिए मैं दोनों को क्रॉस एग्जामिन करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करना चाहती हूं." वहीं, सरकारी सूत्रों के मुताबिक महुआ मोइत्रा की पेशी से पहले लोकसभा एथिक्स कमेटी को गृह, आईटी और विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट भी मिल गई है.
कैश फॉर क्वेरी मामले में महुआ मोइत्रा 2 नवंबर को एथिक्स कमेटी के सामने पेश होंगी. 31 अक्टूबर को दिल्ली रवाना होने से पहले महुआ ने कहा- '2 नवंबर को सारे झूठ ध्वस्त कर दूंगी. अगर मैंने एक भी रुपया लिया होता, तो बीजेपी तुरंत मुझे जेल में डाल देती.' महुआ ने कहा, 'बीजेपी मुझे संसद से सस्पेंड कराना चाहती है. सच तो यह है कि वे मेरा बाल भी बांका नहीं कर सकते. एथिक्स कमेटी के पास आपराधिक क्षेत्राधिकार नहीं है. उनके पास इस मामले की जांच का अधिकार नहीं है. ये काम जांच एजेंसियों का है   .'एथिक्स कमेटी ने 27 अक्टूबर को महुआ को समन भेजा और 31 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कमेटी के सामने पेश होने का निर्देश दिया था. महुआ ने इसी दिन एथिक्स कमेटी को लिखा था कि वे 5 नवंबर के बाद ही मौजूद हो पाएंगी. 28 अक्टूबर को एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा को 2 दिन की मोहलत दी और उन्हें 2 नवंबर को पेश होने को कहा. कमेटी ने कहा कि पेशी की तारीख इससे आगे नहीं बढ़ाई जाएगी.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ