Print this page

PM मोदी ने कोविड-19 के हालात की समीक्षा करने के लिए 4 दिसंबर को बुलाई सर्वदलीय बैठक

  • doing of business

नई दिल्ली / शौर्यपथ / केंद्र सरकार ने देश में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करने के लिए 4 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. सोमवार को सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिसंबर को कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करने के लिए सदन में पार्टियों के नेताओं के साथ ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
बता दें कि सोमवार को पीएम मोदी ने कोविड-19 के टीके को विकसित कर रही और उसका विनिर्माण कर रही तीन टीमों के साथ सोमवार को एक ऑनलाइन बैठक भी की है. ये तीन कंपनियां पुणे की ‘जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल लिमिटेड', हैदराबाद की ‘बायोलॉजिकल ई लिमिटेड' और हैदराबाद की ही ‘डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड' हैं. मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे की यात्रा भी की थी. उन्होंने इन शहरों में कोरोनावायरस टीके के विकास और विनिर्माण प्रक्रिया की समीक्षा की थी.
सोमवार को पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि पीएम ने इस ऑनलाइन बैठक में पीएम ने कंपनियों से विनियामक प्रक्रिया पर सुझाव देने की बात कहते हुए, संबंधित विभागों को मुद्दे सुलझाने के लिए उनके साथ काम करने की सलाह दी. प्रधानमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को सुझाव दिया कि उन्हें विनिर्माताओं के साथ जुड़ना चाहिए और परेशानियों को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए ताकि देश और पूरी दुनिया की जरूरतों को पूरा करने के लिए इन कंपनियों द्वारा किए जा रहे प्रयास सफल हो सकें.
बता दें कि सोमवार को भारत में एक दिन में 38,772 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 94,31,691 हो गए हैं. वहीं 443 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,37,139 हो चुकी है.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ