Print this page

ज्यादा बुद्धिमान होना है आपके सिंगल होने की वजह? जानें इंटेलिजेंट लोगों से क्यों दूर भागता है प्यार

  • Ad Content 1

    टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ  इंसान कितना इंटेलिजेंट है आईक्यू टेस्ट से यह पता लगाया जा सकता है। हालांकि व्यक्तित्व के कुछ लक्षण होते हैं जिनसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सामने वाला कितना स्मार्ट है। आपका दिमाग जितना तेज है, आपके सोचने, समझने, सीखने और सिचुएशंस को डील करने की क्षमता उतनी ही अच्छी होगी। कहावत है कि जो लोग ज्यादा दिमाग वाले होते हैं उन्हें प्यार मिलने में मुश्किल होती है। यहां जानते हैं ऐसा क्यों कहा जाता है।
ओवरथिंकर होते हैं बुद्धिमान लोग
ऐसा माना जाता है कि इंटेलिजेंट लोग हर बात पर ज्यादा सोचते हैं। ऐसे लोग किसी के करीब जाने से पहले उनके गुण-अवगुण, अच्छाई-बुराई के बारे में पूरा कैलकुलेशन लगाते हैं। वे इस रिलेशनशिप में आगे चलकर होने वाली हर पॉसिबल गड़बड़ के बारे में पहले ही सोच लेते हैं। इस वजह से वे जल्दी किसी रिलेशनशिप में नहीं पड़ पाते।  
नहीं सुनते दिल की
इंटेलिजेंट लोग अपने दिल के बजाय दिमाग की ज्यादा सुनते हैं। उनमें काफी सेल्फ कंट्रोल होता है। वे जल्दी कॉम्प्रोमाइज भी नहीं करते। उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि उनके आसपास के लोगों के साथ पार्टनर है या सब शादी कर रहे हैं। वे गलत इंसान के साथ रहने के बजाय अकेले रहना चुनते हैं।
खुद के हर्ट होने से डरते हैं
बुद्धिमान लोग धोखा नहीं खाना चाहते। इस वजह से वे थोड़ी शक्की मिजाज के भी होते हैं। उन्हें लोगों की बातों पर तब तक भरोसा नहीं होता जब तक वह चीजों को ऐक्शन में न देख लें। जब पार्टनर चुनने का मौका आता है तो वे उसके बारे में हर नेगेटिव बात सोचकर तसल्ली कर लेना चाहते हैं ताकि गलत इंसान चुनकर वे हर्ट न हो जाएं।


Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ