Print this page

इस देसी तरीके से बनाएं गार्लिक सूप, खांसी-जुकाम और गले के दर्द से मिलेगा आराम

  • doing of business

      खाना खजाना /शौर्यपथ आपको अगर खांसी-जुकाम या गले में दर्द में दर्द है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि बदलते मौसम में यह बीमारियां बहुत आम है। मौसम के अलावा प्रदूषण भी एक कारण है जिसकी वजह से आपको ये प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। ऐसे में देसी सूप आपके लिए बहुत कारगर है। आज हम आपको गार्लिक सूप बनाने का तरीका बता रहे हैं। यह सूप बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाता है। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं-
गार्लिक सूप बनाने के लिए सामग्री-
लहसुन
अदरक
दालचीनी
काली मिर्च साबुत और पाउडर
हरा धनिया
जीरा
हींग
घी
गार्लिक सूप बनाने की विधि-
इस सूप को बनाने के लिए आपको चाहिए 7-8 लहसुन की कलियां। इसे छीलकर धो लें। एक पतीले में तीन गिलास पानी लें अब इसमें पिसा हुआ लहसुन की कलियां, एक अदरक का टुकड़ा, काली मिर्च, दालचीनी डाल दें। अब इसे पकने दें। आप इन चीजों को पीसकर पानी में डाल सकते हैं। इसके बाद इन्हें धीमी आंच में पकने दें। अब इसमें नमक मिलाएं। इसे अच्छी तरह पकने दें। जब यह अच्छी तरह पकने लगे और सारी चीजों की महक आपको मिलने लग जाए, तो इसे गैस से उतार दें। इसे छान लें या फिर बिना छानें भी पी सकते हैं। हरा धनिया और काली मिर्च पाउडर डालकर इसे सर्व करें। आप चाहें, तो इसमें घी में जीरा और हींग से तड़का भी लगा सकते हैं। इससे सूप का स्वाद बढ़ जाएगा। यह स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी है। बच्चों को भी यह सूप पिला सकते हैं लेकिन बच्चों को कम मात्रा में ही यह सूप देना चाहिए।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ