Print this page

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना करें ये 3 उपाय, बनेंगे धन वर्षा के योग

  • doing of business

     आस्था /शौर्यपथ /मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। मान्यता है कि जिस जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उसे जीवन में मुश्किलों का कम ही सामना करना पड़ता है। वहीं अगर माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाएं तो जातक की अर्श से फर्श पर आ सकता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग रोजाना कुछ न कुछ तलाशते रहते हैं। शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी का वास उन घरों में नहीं होता है, जहां गदंगी रहती है। इसलिए रोजाना घर के कोने-कोने को साफ करना जरूरी होता है। जानें मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के आसान उपाय-
1. नियमित रूप से घर की सफाई- मान्यता है कि मां लक्ष्मी का आगमन तभी होता है जब घर साफ-सुथरा रहता है। इसलिए घर की नियमित रूप से सफाई करनी चाहिए। शाम के समय भूलकर भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। घर की सफाई हमेशा दिन के समय ही करें।
2. घर के मुख्य द्वार पर बनाएं हल्दी से स्वास्तिक- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर रोजाना हल्दी से स्वास्तिक बनाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह मुख्य उपाय है। अगर आप स्वास्तिक बनाने के साथ ही घर के मुख्य द्वार पर रोजाना दीपक प्रज्जवलित करते हैं तो यह आपके लिए लाभकारी रहेगा।
3. मां लक्ष्मी की आरती- हर दिन मां लक्ष्मी की आरती करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मां लक्ष्मी की आरती और पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस उपाय को करने से धन वर्षा के योग बनते हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ