Print this page

गाय-भैंस के दूध जितना फायदेमंद है बादाम का दूध, रोज पीने से मिलते हैं ये अनगिनत फायदें, जानें घर पर बनाने का तरीका

  • rounak group

  सेहत टिप्स /शौर्यपथ / बहुत से लोग दूध पीना पसंद नहीं करते हैं इसलिए वे इसे टेस्टी और हेल्दी विकल्पों को चुनते हैं. आजकल लोग बादाम के दूध का ज्यादा सेवन करते हैं.  वीगन लोग बादाम के दूध का सेवन करते हैं. ये सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है और इसे घर पर कैसे बना सकते हैं अगर आप भी इन सवालों का जवाब जानना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं. माना जाता है कि बादाम का दूध कई बीमारियों से बचाने में आपकी मदद कर सकता है. इसलिए भी इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है. यहां जानिए इसके फायदे और घर पर बनाने का तरीका.
बादाम दूध पीने से क्या फायदे होते हैं? |
    कैल्शियम की कमी को दूर करने में मदद मिलती है.
    डेयरी फ्री और वेगन लोगों के लिए शानदार है.
    वजन कम करने में भी मदद कर सकता है.
    ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है.
    एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर माना जाता है.
बादाम दूध कैसे बनता है |
   बादाम का दूध बनाना आसान है. इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत होती है.
इसके लिए सबसे पहले बादाम को रात भर के लिए ठंडे पानी में भिगोकर रख दें.
सुबह बादाम को पानी से निकाल लें और ब्लेंडर में थोड़ा सा पानी, बादाम, थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें.
  इसके बाद इसको मलमल के कपड़े में डालकर छान लें, जिससे उसमें बचे बड़े टुकड़े अलग हो जाएं.
आपका अलमंड मिल्क बनकर तैयार है.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ