Google Analytics —— Meta Pixel
May 24, 2026
Hindi Hindi

शहद में मिलाकर लगा लीजिए यह एक चीज, डैंड्रफ की हो जाएगी छुट्टी और बाल दिखने लगेंगे साफ

  • rounak group

     ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / डैंड्रफ ऐसी दिक्कत है जो किसी भी मौसम में हो सकती है. डैंड्रफ सफेद फ्लेक्स होते हैं जो सिर की सतह से छूटने लगते हैं. ऐसा कई बार प्रदूषण के कारण, गर्माहट और तेल से, पोषण की कमी से, जरूरत से ज्यादा गर्म पानी से सिर धोने से और सही तरह से बालों की सफाई ना करने से भी हो सकता है. अगर आप भी इन जिद्दी डैंड्रफ से परेशान हैं तो यहां जानिए किस तरह इस रूसी की दिक्कत से छुटाकारा पाया जा सकता है. रूसी हटाने के लिए आपको बहुत ज्यादा जद्दोजहद भी नहीं करनी है, बस घर की ही कुछ आम चीजें हैं जो इस्तेमाल में लाई जा सकती हैं. इन्हीं में से एक है शहद . जानिए इसका इस्तेमाल डैंड्रफ कैसे दूर करता है.
डैंड्रफ हटाने के लिए शहद |  
    शहद सिर पर नमी बनाए रखता है. इसे इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के चलते स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा माना जाता है. वहीं, शहद को स्किन केयर और हेयर केयर में भी खूब इस्तेमाल किया जाता है. शहद से डैंड्रफ हटाने के लिए इसका हेयर मास्क बनाया जा सकता है. पहला तरीका है कि आप शहद में नारियल का तेल  मिलाएं और सीधा बालों पर लगा लें. इसे सिर पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद बाल धो लें. इससे सिर की अच्छी सफाई हो जाती है और बाल चमकने लगते हैं सो अलग.
    डैंड्रफ हटाने के लिए शहद और दही का हेयर मास्क बनाकर भी लगाया जा सकता है. इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच दही, एक चम्मच शहद, एक चम्मच ऑलिव ऑयल और एक चम्मच ही नारियल का तेल मिला लें. इसे मिक्स करें और बालों पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें. इसके बाद इस मिश्रण को सिर पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर साफ कर लें. आप इसे एक घंटे भी लगाए रख सकते हैं.
      सिर धोने के बाद आप देख सकेंगे कि किस तरह डैंड्रफ का सफाया हो गया है और बालों पर डैंड्रफ का नामोंनिशान भी नहीं है. इस नुस्खे को एक बार आजमाकर ही असर दिखने लगेगा. आप चाहें तो 2-3 लगातार भी इसे लगाकर देख सकते हैं.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)