Print this page

रात के समय चेहरे पर लगा लीं ये 3 चीजें, तो निखार मिलेगा महंगी क्रीम के असर जैसा

  • rounak group

    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / बहुत सी महिलाएं सुबह के समय तो त्वचा का खूब ख्याल रखती हैं लेकिन रात के समय चेहरे पर ध्यान नहीं देतीं. इस गलती के कारण ही कई बार चेहरे पर पिंपल्स, दाने और बेजानपन दिखने लगता है. ऐसे में खासतौर से रात के समय स्किन केयर पर ध्यान देना जरूरी होता है. रात में चेहरे को अच्छी तरह क्लेंज करने के बाद नाइट क्रीम  लगाकर सोया जाता है. लेकिन, आपके पास नाइट क्रीम नहीं है तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां बताई जा रही हैं घर की ऐसी चीजें जिन्हें रात के समय लगा लिया जाए तो चेहरा दमकने लगता है. इन चीजों का असर किसी महंगी नाइट क्रीम से कम नहीं दिखता है. जानिए कौनसी हैं ये कमाल की चीजें.
चेहरा निखारने के लिए नाइट क्रीम |
दूध और केसर
    दूध और केसर  चेहरे के लिए बेहतरीन साबित होते हैं. इन्हें मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरा एक्सफोलिएट भी होता है और इससे टैनिंग जैसी दिक्कतें दूर हो जाती हैं. हथेली में थोड़ा दूध लेकर इसमें केसर के एक से दो छल्ले डालकर मिक्स करें. दूध का रंग लगभग तुरंत ही बदल जाता है. इसे चेहरे पर मलें और लगाकर सो जाएं. आप चाहे तो इसे पानी से धोकर भी सो सकती हैं. अगली सुबह चेहरे पर गोल्डन ग्लो दिखने लगेगा.
खीरे का रस
     चेहरे के लिए खीरे का रस  भी कुछ कम अच्छा नहीं होता. खीरे के रस से चेहरे को ताजगी मिलती है, त्वचा पर नमी आती है और इससे त्वचा पर जमी डेड स्किन सेल्स भी हट जाती हैं. खीरे के रस में पुदीने का रस मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है. इससे चेहरे पर दाने भी नहीं होते हैं.
बादाम का तेल
    रात के समय बादम का तेल लगाकर सोया जा सकता है. खासकर ड्राई स्किन पर यह तेल कमाल का असर दिखाता है. बादाम के तेल से त्वचा को विटामिन ई के गुण मिलते हैं और इससे स्किन डैमेज रिपेयर होता है. बादाम के तेल को चेहरे पर लगाने से त्वचा की कसावट बढ़ती है और एजिंग की दिक्कत कम होने लगती है.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ