Google Analytics —— Meta Pixel
May 24, 2026
Hindi Hindi

शरीर में महसूस होता है भारीपन तो इन 5 डिटॉक्स ड्रिंक्स को बनाकर पी सकते हैं आप, बॉडी हो जाएगी अंदर से साफ

  • rounak group

  सेहत टिप्स /शौर्यपथ / जितना ज्यादा हम बाहर का खाने लगते हैं, हरी सब्जियों से ज्यादा डिब्बाबंद चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने लगते हैं उतने ही ज्यादा टॉक्सिंस हमारे शरीर में जमना शुरू हो जाते हैं. टॉक्सिंस के कारण ही कई बार शरीर भारी महसूस होने लगता है, पिंपल्स निकलने लगते हैं, पेट फूला रहता है और त्वचा के साथ ही बालों पर भी इन टॉक्सिंस  का प्रभाव पड़ता है. ऐसे में डिटॉक्स ड्रिंक्स पीकर इन टॉक्सिंस से छुटकारा पाया जा सकता है. यहां जानिए किस तरह घर पर ही आसानी से डिटॉक्स ड्रिंक्स बनाई जा सकती हैं. ये डिटॉक्स ड्रिंक्स पाचन को भी अच्छा रखती हैं और वजन घटाने में असरदार हैं सो अलग.
डिटॉक्स ड्रिंक्स बनाने की रेसिपी |  
अदरक की चाय
     शरीर से टॉक्सिंस हटाने और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें दूर करने के लिए अदरक की चाय पी जा सकती है. यह एक अच्छी डिटॉक्स ड्रिंक साबित होती है. आप एक गर्म पानी में अदरक कूटकर पकाएं और इसे छानकर इसमें एक चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच शहद मिला लें.
नींबू और खीरे का पानी
    इस डिटॉक्स ड्रिंक को बनाने के लिए खीरे काटकर एक गिलास पानी में डालें. इसमें थोड़ा नींबू का रस  मिला लें. कुछ देर बाद इसे पी सकते हैं. यह डिटॉक्स ड्रिंक लो कैलोरी है और वजन घटाने में भी असरदार है.
गाजर और संतरे का जूस
    यह डिटॉक्स ड्रिंक भूख कम करती है, फाइबर से भरपूर होती है और शरीर से टॉक्सिंस निकालती है. इसे बनाने के लिए संतरे और गाजर को मिलाकर उनका रस निकालें और पिएं.
स्ट्रॉबेरी और दालचीनी
    इस डिटॉक्स ड्रिंक को बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी को काटकर पानी में मिलाएं. इसमें आधा चम्मच दालचीनी डाल लें. इस डिटॉक्स वॉटर को खाली पेट भी पिया जा सकता है. इससे मोटापा कम होने में मदद मिलती है.
लस्सी
   लस्सी भी एक अच्छी डिटॉक्स ड्रिंक है. दही प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्त्रोत है और गट बैक्टीरिया को कम करता है. इससे वेट मैनेजमेंट  में भी मदद मिलती है.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)