Print this page

घर में रखी इन चीजों से आसानी से बनाएं लड्डू गोपाल का झूला, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

  • rounak group

  व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /जन्माष्टमी  करीब आ रही है और श्रीकृष्ण के भक्त उनके जन्मोत्सव की तैयारियों में जुट गए हैं. इस अवसर पर भक्त श्रीकृष्ण झांकी और झूले की सजावट करते हैं. बहुत से लोग बने बनाए झूलों का उपयोग करते हैं लेकिन भक्तों को भगवान के लिए खुद झूला बनाना और उसे तरह तरह से सजाना बहुत पसंद आता है.आइए देखते हैं कैसे बना सकते हैं कान्हा के लिए सुंदर सा झूला.
झूला बनाने के लिए लगेंगे ये समान
    दो छोटे साइज के गमले
    पीवीसी पाइप के टुकड़े
    एक मिट्‌टी का बर्तन
    रस्सी
    मोती
    सजावट के लिए फूल और गोटा
ऐसे खुद ही तैयार करें झूला
   सबसे पहले गमले में रेत भर लें. पीवीसी पाइप पर गोटा लपेट दें. अब दोनों गमलों में एक एक पीवीसी पाइन लगा दें. तीसरी पाइन को दोनों पाइपों के सिरे पर बांध दें. मिट्‌टी के सकोरे को कुछ देर पानी में रखें और फिर स्क्रू ड्राइवर की मदद से उसमें चार छेद बना लें. इन छेदों में रस्सी बांध कर उसे पीपीसी पाइप से लटका दें. मिट्‌टी के सकोरे को गोटा लगे कपड़े से ढंक दे और उस पर बाल गोपाल को स्थापित कर दें. गमलों को भी गोटा से सजा दें. सकोरे में एक धागे में मोती पिरों कर बांध से दें यह झूले को हिलाने के काम आएंगी. पाइन के आसपास फूल और गोटे से सजावट करें. लीजिए तैयार हो गया बाल गोपाल के लिए प्यारा सा झूला. अब जन्माष्टमी के दिन बालगोपाल को इस झूले पर प्यार से झुलाएं.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ