Print this page

बच्चों की बुद्धि दौड़ने लगेगी इस तरह, माता-पिता के ये 5 तरीके बच्चे की याद्दाश्त बढ़ा देते हैं

  • rounak group

       टिप्स शौर्यपथ /शौर्यपथ / अक्सर देखा जाता है कि बच्चा जल्दी ही बातें भूल जाता है, कहीं खिलौने रखकर उसे याद नहीं रहता तो कभी पढ़ा हुआ भूल जाता है. ऐसे में बच्चे की याद्दाश्त मजबूत बनाने के लिए माता-पिता कुछ तरीके आजमा सकते हैं. तेज याद्दाश्त बच्चों को पढ़ने-लिखने में तो काम आती ही है, इसके अलावा अलग-अलग एक्टिविटी में और देखा जाए तो जीवन के अलग-अलग पड़ाव पर भी उनकी तेज बुद्धि और तेज याद्दाश्त बेहद काम की साबित होती है. यहां बच्चों का दिमाग तेज करवाने वाली कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं जिन्हें पैरेंट्स आजमाकर देख सकते हैं.
बच्चों की याद्दाश्त बढ़ाने के टिप्स |
किताबों से अलग भी पढ़ाएं
     कई बार बच्चे स्कूल की किताबों को पढ़ना नहीं चाहते हैं लेकिन अलग से कहानियां या किस्से पढ़ने उन्हें अच्छे लगते हैं. बच्चे कुछ ना कुछ पढ़ते रहते हैं तो उनमें पढ़ने की आदत भी आती है और मेमोरी तेज होती है सो अलग.
सवाल पूछने के लिए करें प्रोत्साहित
    बच्चे को ऐसे पढ़ाएं या एक्टिविटीज करवाएं कि वो अपने मन से सवाल पूछता रहे. बच्चे की सवाल पूछने की आदत होगी तो वो चीजों को बेहतर तरीके से याद भी रख सकेगा.
गाने और तुकबंदी
     अक्सर बच्चे को गाने और तुकबंदी याद रह जाते हैं लेकिन पेपर पर लिखा हुआ कुछ याद नहीं होता. आप उसकी लर्निंग को एक एक्साइटिंग और मजेदार सेशन बना सकते हैं. पढ़ाई की चीजें गानों के माध्यम से उसे याद करवा सकते हैं. यह याद्दाश्त बढ़ाने की भी अच्छी एक्सरसाइज होती है.
खिलाएं पोषण से भरपूर भोजन
    खानपान की चीजें दिमागी सेहत पर बेहद प्रभाव डालती हैं. अखरोट, बादाम, हरी सब्जियां और दूध ऐसे ही कुछ फूड्स हैं जो याद्दाश्त बढ़ाने में कारगर साबित होते हैं. इन फूड्स से बच्चे का दिमाग तेज तो होता ही है साथ ही स्वस्थ रहता है सो अलग.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ