सेहत टिप्स /शौर्यपथ / लौकी एक ऐसी सब्जी है जिसका नरम स्वाद हर किसी को भाता है. इसमें विटामिन सी, बी और के के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे खनिज भी पाए जाते हैं, जो आपके शरीर के जरूरी पोषक तत्व हैं. इससे आपकी स्किन से लेकर मेटाबॉलिज्म को फायदा पहुंचाता है. लेकिन क्या आपको पता है इस सब्जी के साथ क्या नहीं खाना चाहिए? अगर आपका जवाब नहीं है, तो हम यहां पर उन फूड्स के बारे में बताने वाले हैं जिनका कॉन्बिनेशन इस सब्जी के साथ सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.
लौकी के साथ क्या नहीं खाना चाहिए -
लौकी के साथ फूलगोभी का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे गैस की परेशानी हो सकती है. जिन लोगों को पेट की समस्या है उन्हें लौकी के साथ बंदगोभी और ब्रोकली भी खाने से बचना चाहिए.
वहीं, आप करेला का भी सेवन नहीं कर सकते हैं. इससे आपको उल्टियां हो सकती हैं, नाक से खून आ सकता है और चक्कर की भी परेशानी हो सकती है.
इस सब्जी के साथ खट्टे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए . इससे पेट में मरोड़ और दर्द की समस्या बढ़ सकती है. डेयरी प्रोडक्ट्स भी खाने से बचना चाहिए, यह भी आपके लिए पेट से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर सकता है. इसके अलावा चुकंदर का भी सेवन लौकी के साथ नहीं करना चाहिए, इससे चेहरे पर दाने उभऱ सकते हैं.